Hindi Poem of Vijaydev Narayan Sahi “Bahas ke baad“ , “बहस के बाद” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

बहस के बाद

Bahas ke baad

असली सवाल है कि मुख्यमन्त्री कौन होगा?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि ठाकुरों को इस बार कितने टिकट मिले?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि ज़िले से इस बार कितने मन्त्री होंगे?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि ग़फ़ूर का पत्ता कैसे कटा?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि जीप में पीछे कौन बैठा था?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि तराजू वाला कितना वोट काटेगा?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि मन्त्री को राजदूत बनाना अपमान है या नहीं?

नहीं नहीं, असली सवाल है

Read More  Hindi Poem of Pratibha Saksena “  Bujurg pedh”,” बुज़ुर्ग पेड़” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

कि मेरी साइकिल कौन ले गया?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि खूसट बुड्ढों को कब तक बरदाश्त किया जाएगा?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि गैस कब तक मिलेगी?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि अमरीका की सिट्टी पिट्टी क्यों गुम है?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि मेरी आँखों से दिखाई क्यों नहीं पड़ता?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि मुरलीधर बनता है

या सचमुच उसकी पहुँच ऊपर तक है?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि पण्डित जी का अब क्या होगा?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि सूखे का क्या हाल है?

Read More  Hindi Poem of Ram Naresh Tripathi “ Vah desh kon sa hai“ , “वह देश कौन-सा है?” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि फ़ौज क्या करेगी?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि क्या दाम नीचे आयेंगे?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि मैं किस को पुकारूँ?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि क्या यादवों में फूट पड़ेगी?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि शहर के ग्यारह अफसर

भूमिहार क्यों हो गये?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि बलात्कार के पीछे किसका हाथ था?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि इस बार शराब का ठीका किसे मिलेगा?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि दुश्मन नम्बर एक कौन है?

नहीं नहीं, असली सवाल है

Read More  Hindi Poem of Divik Ramesh “Patni to nahi he na hum aapki”,”पत्नी तो नहीं हैं न हम आपकी” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

कि भुखमरी हुई या यह केवल प्रचार है?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि सभा में कितने आदमी थे?

नहीं नहीं, असली सवाल है

कि मेरे बच्चे चुप क्यों हो गये?

नहीं नहीं, असली सवाल …

सुनो भाई साधो

असली सवाल है

कि असली सवाल क्या है?

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu