Hindi Poem of Amitabh Bachchan “  Mangne valo ka geet“ , “माँगने वालों का गीत” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

माँगने वालों का गीत

 Mangne valo ka geet

 

माँगने में कोई बुराई नहीं

आदमी को माँगना चाहिए

पूरी ताक़त से माँगना चाहिए

मिल-जुल कर माँगना चाहिए

माँगने में शर्माना नहीं चाहिए

माँगते समय

गिरने का भाव नहीं आना चाहिए

ज़्यादा से ज़्यादा माँग लेना चाहिए

कि बाद में नहीं माँगने केलिए पछताना न पड़े

पैसा, मकान, ज़मीन

काम

सड़क

पानी

रोशनी

क़िताबें

खेल का मैदान

छुट्टी

यात्राएँ

दफ़न होने की जगह

सब माँगना चाहिए

भरपूर माँगना चाहिए

हक समझ कर माँगना चाहिए

सहायता पाने की तरह नहीं माँगना चाहिए

नहीं मिलने की उम्मीद हो

फिर भी माँगना चाहिए

डट कर माँगने में

मारे जाने का खतरा हो

फिर भी माँग कर आजमाना चाहिए

माँगने में कोई बुराई नहीं

लेकिन

माँगने वालों

तुम्हें यह भूलना नहीं चाहिए

Read More  Hindi Poem of Ramdhari Singh Dinkar “Len-Den”, “लेन-देन ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

सिर्फ माँगते रहोगे

तो देने वाले बचे रहेंगे

देने में डण्डी मारेंगे

कम देंगे और ज़्यादा देने पर अँगूठा लगवाएँगे

देकर छीनते रहेंगे

माँगने की रिवायत

का अन्त करने के लिए

माँगते रहना

काफ़ी नहीं

माँगने की रिवायत

का अन्त करने के लिए

देने वालों का वजूद

मिटाना पड़ेगा

देने वालों का वजूद

माँगकर

नहीं मिटाया जा सकता

हम उनके लिए माँगते हैं

जिनके पास कुछ नहीं है

हम सुदूर इलाकों में जाकर

उनका पता लगाते हैं

हम उन्हें समझाते हैं

माँगने से क्या नहीं मिलता

हम उन्हें आहिस्ता-आहिस्ता

माँगने में समर्थ बनाते हैं

जलील होकर भी माँगना सिखाते हैं

माँगने की कला में महारत हासिल करने के बाद

हमने ये जाना है

कि देने वाला माँगने की तमीज सिखाए बगैर

कभी कुछ नहीं देता

Read More  Hindi Poem of Shlabh Shri Ram Singh “ Dilli“ , “दिल्लियाँ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

माँगने का हमने बहुत बड़ा तन्त्र खड़ा किया है

हमारे जैसे चुस्त और ठोक-बजाकर माँगने वाले

बहुत कम हैं

देने वालों के बीच हम जैसा लोकप्रिय कोई नहीं

हम अब भिखारी नहीं रहे

देने वाले हमारे दरवाज़े पर आते हैं

हमारा माँगना आन्दोलन बन चुका है

माँगना हमारा पेशा है

माँगने की हम जबर्दस्त तैयारी करते हैं

माँगने के औचित्य पर निरन्तर हमारा विमर्श चलता है

देने वाले की हर कमज़ोर नब्ज़ हम जानते हैं

मजाल है कि हम माँगें

और देने वाला मना कर दे

सच पूछिए तो हमारा माँगना एक नाटक है

दरअसल हम देने वालों के साथ हैं

हम देने और लेने वालों के बीच

हिंसा और ख़ून-ख़राबा नहीं चाहते

देने वालों की सहुलियत के लिए

हम माँगने की परम्परा कायम रखना चाहते हैं

Read More  Hindi Poem of Sahir Ludhianvi “Sathi hath badhana“ , “साथी हाथ बढ़ाना” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

ये जो तुम दे रहे हो

दरअसल ये है किसका

तुम्हारे पास ये आया कहाँ से

देने वालों से ये पूछ कर

हम अपना धन्धा चौपट नहीं कर सकते

हमारा बुनियादी काम माँगना है

हमारी शोहरत माँगने से बनी है

औरों के लिए माँगकर

हम अपना काम चलाते हैं

हम जिनके लिए माँगते हैं

उनसे नहीं कहते

लड़ो मत

हम जानते हैं

वे लड़ नहीं सकते

और उन्हीं के लिए लिखी जा सकती हैं अर्जियाँ

हमने अभी आस नहीं छोड़ी है

चक्कर चला रहा हूँ

कि कुछ ऐसा, इतना बड़ा माँग लूँ

कि मरने तक

फिर मँगने की नौबत ही न आए

माँगते हुए

हमारा पूरा जीवन निकल गया

फिर भी यह समझ न आया

कि माँगते रहने से नहीं बनेगी बात

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki