Hindi Poem of Anamika “Bevajah “ , “बेजगह ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

बेजगह
Bevajah

 

अपनी जगह से गिर कर
कहीं के नहीं रहते
केश, औरतें और नाख़ून”
अन्वय करते थे किसी श्लोक को ऐसे
हमारे संस्कृत टीचर।

और मारे डर के जम जाती थीं
हम लड़कियाँ अपनी जगह पर।

जगह? जगह क्या होती है?
यह वैसे जान लिया था हमने
अपनी पहली कक्षा में ही।

याद था हमें एक-एक क्षण
आरंभिक पाठों का
राम, पाठशाला जा!
राधा, खाना पका!
राम, आ बताशा खा!
राधा, झाड़ू लगा!
भैया अब सोएगा
जाकर बिस्तर बिछा!
अहा, नया घर है!

राम, देख यह तेरा कमरा है!
‘और मेरा?’
‘ओ पगली,
लड़कियाँ हवा, धूप, मिट्टी होती हैं
उनका कोई घर नहीं होता।”

Read More  Hindi Poem of Adam Gondvi “Chand he zere kadam suraj khilona ho gya“ , “चाँद है ज़ेरे क़दम, सूरज खिलौना हो गया ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

जिनका कोई घर नहीं होता
उनकी होती है भला कौन-सी जगह?
कौन-सी जगह होती है ऐसी
जो छूट जाने पर औरत हो जाती है।

कटे हुए नाख़ूनों,
कंघी में फँस कर बाहर आए केशों-सी
एकदम से बुहार दी जाने वाली?

घर छूटे, दर छूटे, छूट गए लोग-बाग
कुछ प्रश्न पीछे पड़े थे, वे भी छूटे!
छूटती गई जगहें
लेकिन, कभी भी तो नेलकटर या कंघियों में
फँसे पड़े होने का एहसास नहीं हुआ!
परंपरा से छूट कर बस यह लगता है

किसी बड़े क्लासिक से
पासकोर्स बी.ए. के प्रश्नपत्र पर छिटकी
छोटी-सी पंक्ति हूँ
चाहती नहीं लेकिन
कोई करने बैठे
मेरी व्याख्या सप्रसंग।

Read More  Hindi Poem of Pradeep “ Mere jeevan ke path par, “मेरे जीवन के पथ पर” Complete Poem for Class 10 and Class 12

सारे संदर्भों के पार
मुश्किल से उड़ कर पहुँची हूँ
ऐसी ही समझी-पढ़ी जाऊँ
जैसे तुकाराम का कोई
अधूरा अंभग!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki