Hindi Poem of Bhawani Prasad Mishra “  Pralay“ , “प्रलय” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

प्रलय

 Pralay

 

मिट (मत) रहेगी झोपड़ी,

मिट जायेंगे नीलम-निलय भी|

सात है सागर   किसी दिन

फैल  एकाकार होंगे,

पंच तत्वों मे गये बीते

बिचारे चार होंगें,

धार मे बहना कहाँ का

अतल तक डुबकी लगेगी;

जागना तब व्यर्थ ही होगा,

अगर जगती जगेगी!

देखने की चीज़ होगी

मृत्यु की वैसी विजय भी|

एक दिन होगी प्रलय भी|

जब समुन्दर बढ़ रहा होगा,

बड़ी भगदड़ मचेगी,

और बडवानल निगोड़ी,

सामने आ कर नचेगी,

क्या बुझाएंगे फायर पम्प

मन मारे जलेंगे,

मौत रानी के यहाँ

उस दिन बड़े दीपक बलेंगे

Read More  Hindi Poem of Bhagwati Charan Verma’“Tum Apni ho, jag apna hai , “तुम अपनी हो, जग अपना है ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

लजा कर रह जायगी

उस रोज़ विद्युत्  की अन्य भी|

एक दिन होगी प्रलय भी|

हर हिमालय श्रृंग पर

उठती लहर की ताल होगी,

और बर्फीली सतह

बडवाग्नि पीकर लाल होगी,

कल होंगी तारिणी गंगा,

तरनिजा   व्याल होंगी;

और शिव होंगे न शंकर,

कंठगत नर-नाल होगी;

कर न पायेगा हमें आश्वस्त

जननी का अभय भी|

एक दिन होगी प्रलय भी!

हम की मिट्टी के खिलोने,

बूंद पड़ते गल मरेंगे!

हम की तिनके धार मे बहते,

शिखा छू जल मरेंगे;

नाश की किरणे कि द्वादश

सूर्य से श्रृंगार होगा;

कौन सा वह बुलबुला होगा

Read More  Hindi Poem of Subhadra Kumari Chauhan “Phool ke prati”, “फूल के प्रति” Complete Poem for Class 10 and Class 12

कि मत अंगार होगा—

किस तरह वरदा सफल

होंगी बहुत होकर सदय भी|

एक दिन होगी प्रलय भी!

वह प्रलय का एक दिन,

हर दिन सरकता आ रहा है;

काल गायक गीत धीमे ही

सही, पर गा रहा है;

उस महा संगीत  का हर

प्राण में कम्पन चला है;

उस महा संगीत का स्वर,

प्राण पर अपने पाला है;

आँख मीचे चल रहा है जग

कि चलता है समय भी|

एक दिन होगी प्रलय भी!

इस दुखी संसार में जितना

बने हम सुख लुटा दें;

बन सके तो निष्कपट मृदु  हास के,

Read More  Hindi Poem of Jayshankar Prasad “Biti Vibhavari Jag Ri”, “ बीती विभावरी जाग री ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

दो कन जुटा दें;

दर्द कि ज्वाला जगायें ,नेह

भींगे गीत गायें;

चाहते हैं गीत गाते ही रहें

फिर रीत जायें;

यह कि तब पछतायगी अपनी

विवशता पर प्रलय भी|

मत  रहे तब झोपड़ी

मिट जय फिर नीलम निलय भी!

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki