मोची की आँखों में
Mochi ki aankho me
आँखें उठी हुई हैं
आदम कद आस्था कि एक स्त्री खड़ी है सामने
कठवत के पानी को गंगा में बदलने की शक्ति से भरपूर
एक चंगा मन सहेजे अपने भीतर
मोची की आँखों में
सिर्फ़ राँपी नहीं हो सकती है कोई स्त्री
आँखें उठी हुई हैं
इतिहास का एक पन्ना खड़ा है सामने
पूरे परिदृश्य में सम्मान की तरह
व्यवधान से थोड़ा ऊपर, नीचे थोड़ा आग्रह और निवेदन से
मोची की आँखों में
सिर्फ़ सूजा नहीं हो सकता है कोई पुरुष
Read More Hindi Poem of Anamika “Talashi“ , “तलाशी” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12
आँखें उठी हुई हैं
सामने बच्चे की शक्ल में खड़ा है पुष्पित अनुराग
पंखुड़ी-पंखुड़ी खुलकर खिलने का सपना परोसता
हास की सुगंध से सुवासित करता मन को
मोची की आँखों में
सिर्फ़ सूता नहीं हो सकता है कोई भी बच्चा
