Hindi Poem of Shriprakash Shukal “  Baccha aur ishwar”,”बच्चा और ईश्वर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

बच्चा और ईश्वर

 Baccha aur ishwar

 

बाबू, चलो ना 

बको मत, चलो ना

कहता है एक बच्चा

अपने पचास वर्षीय अधेड़ पिता की अंगुलियों को थामें

बच्चा बार-बार पिता को पुकार रहा था

बार-बार उसके सिर को उपर उठाने की कोशिश कर रहा था

लेकिन सिर था कि सिरा ही गायब था

रंग में भंग ही भंग था! 

यह होली के ठीक पहले की शाम थी

लंका के रविदास गेट पर चहल-पहल थी

दुकानों में बाज़ार की आवाज़ाही थी

दुनिया जब गर्मे सफ़र पर जा रही थी

Read More  Hindi Poem of Shriprakash Shukal “  Ret me dopahar”,”रेत में दोपहर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

लाउडस्पीकरों की भीड़ से ईश्वर थोड़ा दूर खिसक गया था

भीड़ में वही पर अकेले

बच्चा अपने ईश्वर को पुकार रहा था

यह एक अजीब हालत थी

बच्चा भीड़ को पुकार रहा था

भीड़ ईश्वर को

और पुकार की हर कोशिश में ईश्वर

अपनी नज़र की कोर से

थोड़ा मुस्कुरा देता था ।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki