जाड़े में पहाड़ (नवगीत)
Jade me pahad, Navgeet
फिर हिमालय की अटारी पर
उतर आए हैं परेबा मेघ
हंस जैसे श्वेत भींगे पंखवाले ।
दूर पर्वत पार से मुझको
है बुलाता-सा पहाड़ी राग
गर्म रखने के लिए बाक़ी
है बची बस काँगड़ी की आग ।
ओढ़कर बैठे सभी ऊँचे शिखर
बहुत मँहगी धूप के ऊनी दुशाले।
मौत का आतंक फैलाती हवा
दे गई दस्तक किवाड़ों पर
वे जिन्हें था प्यार झरनों से
अब नहीं दिखते पहाड़ों पर ।
रात कैसी सर्द बीती है
कह रहे क़िस्से सभी सूने शिवाले ।
Read More Hindi Poem of Ashok Anjum “ Aansu”,”आँसू” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12
कभी दावानल, कभी हिमपात पड़ गया
नीला वनों का रंग
दब गए उन लड़कियों के गीत
चिप्पियों वाली छतों के संग ।
लोकरंगों में खिले सब
फूल बन गए खूँखार पशुओं के निवाले।
