Hindi Poem of Divik Ramesh “Sambandh”,” सम्बन्ध” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

सम्बन्ध

 Sambandh

सोचता हूँ

न होतीं अगर खड़ी ये संबंधों की दीवारें मेरी हिमायत में..

तो झड़ चुके होते तमाम-तमाम संबोधन कभी के

ढह ही चुका होता कब का घर बावजूद मजबूत नींवों के ।

मिस्सर जी बताएँ आप ही

चढ़ लेते ही बिटिया के डिब्बे में

क्यों हो जाती है रेल की रेल अपनी-सी

कैसा तो डूब लेता है रोआँ-रोआँ प्रार्थनाओं के सुरक्षा कवच में ।

अरे भाई बैठे तो होंगे न तनिक कभी रूख की छाँह में

ख़ासकर पसीना-पसीना हो चुकी राह को निचोड़ने

स्वार्थ कहूँ तो क्या भूल पाए कभी छाँह या बिरछ को?

Read More  Hindi Poem of Kunwar Narayan “Ye panktiya mere nikat“ , “ये पंक्तियाँ मेरे निकट” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

नहीं जानता कौन रचता है ये सम्बन्ध

पर होते हैं बहुत ख़ूबसूरत

अच्छी भूख से ।

ध्यान कर रामेश्वर सेतु का

मिल कर करें प्रार्थना

कि एक पुल बना रहे

हमारे संबंधों के बीच सदा ।

एक आँसू जब गिरता है टूटकर आँख से

ज़रूर तलाशता है एक ज़मीन अपनी

बेरुखा होकर भी

चाहे वह हथेली ही क्यों न हो किसी की

जिसे अपना होते देर नहीं लगती ।

मिस्सर जी बतावें आप ही

जुड़ता तो काँच का गिलास भी नहीं टूटकर

पर गिरते हैं जब हम

एक दूसरे के संबंधों की आँख से

Read More  Hindi Poem of Sarveshwar Dayal Saxena “Ladai Jari he“ , “लड़ाई जारी है” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

तो जुड़ भी पाते हैं कभी मुड़कर ।

ये संबंध ही हैं न जो नहीं थकते कभी रूखाली पर

ये संबंध ही हैं न जो लबालब भरा रखते हैं सूखी नहरों तक को

सपनों के आब से ।

ये संबंध ही हैं न जो भूतों और आत्माओं तक का करते हैं सृजन

ये संबंध ही हैं न जिन्होंने पुजवाया है नदियों, पहाड़ों और समुद्रों को,

प्राण दिए हैं जिन्होंने पत्थरों, शिलाओं को ।

ये संबंध ही हैं न जिन्होंने बँधवाई हैं शाखाओं पर गाँठें,

चढवाए हैं जनेऊ पीपल पर ।

मिस्सर जी बतावें ज़रा आप ही

Read More  Hindi Poem of Raskhan “  Ja dinte nirkhyo nand nandan, “जा दिनतें निरख्यौ नँद-नंदन” Complete Poem for Class 10 and Class 12

कौन हैं हम और आप ही

चोट हमें लगती है और दर्द आपको

यह ससुर संबंध नहीं तो और क्या है मिस्सर जी ।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki