Hindi Poem of Divik Ramesh “Tu to he na mere pas”,”तू तो है न मेरे पास” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

तू तो है न मेरे पास

 Tu to he na mere pas

सोचता हूँ क्या था कारण

माँ को ही नहीं लेने आया सपना

या सपने की ही नहीं थी पहुँच माँ तक ।

माँ गा सकती थी

सुना सकती थी कहानियाँ

रख सकती थी व्रत

माँग सकती थी मन्नतें

पर ले नहीं सकती थी सपने ।

चाह ज़रूर थी माँ के पास

जैसे होती है जीने के लिए जीती हुई

किसी भी औरत के पास ।

माँ हँस लेती थी

पूरी होने पर चाह

और रो लेती थी

Read More  Hindi Poem of Suryakant Tripathi “Nirala” “Khula Aasman ”, “खुला आसमान” Complete Poem for Class 10 and Class 12

न होने पर पूरी ।

सोचता हूँ

क्यों नहीं था माँ के पास सपना

क्यों माँ बैठाकर मुझे गोद में

कहती थी गाहे-बगाहे

तू तो है न मेरे पास

और क्या चाहिए मुझे?

पर आज तक नहीं समझ पाया

कैसे करूँ बंद इस वाक्य को

 तू तो है न मेरे पास

लगाऊँ पूर्णविराम

या ठोक दूँ चिह्न प्रश्नवाचक ।

सोचता हूँ

न हुआ होता मैं

तो शायद खोज पाती माँ

अपना कोई सपना

थमी न रहती सिर्फ़ चाह पर ।

शायद न रही होती राह

माँ की आंखें

नहर की ।

Read More  Hindi Poem of Pratibha Saksena “  Yachna”,” याचना” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

यूँ ढलके न हुए होते

बहुत उन्नत हुए होते थन माँ के भी ।

या मेरा ही होना

न हुआ होता

लीक पर घिसटती बैलगाड़ी-सा

जिसका कोई सपना नहीं होता ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki