Hindi Poem of Pratibha Saksena “  Halka Phulka”,” हल्का-फुल्का” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

हल्का-फुल्का

 Halka Phulka

 

निकल आओ कमरे से बाहर ज़रा ,

इस खुली अगहनी धूप में बैठ लें!

खींच लें प्लास्टिकी कुर्सियाँ ,इस तरफ़

साथ चलती सड़क का किनारा मिले!

खिड़कियाँ कुछ खुली हैं घरों की अभी ,

झाँकती लड़कियों का नज़ारा मिले!

दूध के दाँत आगे के टूटे हुये

झर रही हैं हँसी की फुहारें बिखर ,

फूलवाली नई फ़्राक पहने हुये

एक बच्ची चली आ रही है इधर!

हाथ पकड़े हुये भाई थोड़ा बड़ा ,

दूसरे हाथ से है सम्हाले हुये  

पेट से खिसक आता पजामा ज़रा!

वाह, ठेले पे ,कैसी हरी औ’ भरी

Read More  Hindi Poem of Ramdhari Singh Dinkar “Lohe ke Mard”, “लोहे के मर्द ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

ताज़ी  टूटी हुई वो मटर की फली!

हींग-ज़ीरा हरी मिर्च  से छौंककर ,

साथ में शाम की चाय अदरक डली!

आओ , छीलें मटर भी यहीं बैठ कर

और छिलके उधर डाल दें गाय को!

कोई पूछे कि क्या हो रहा है, कहें ,

‘देख ले आप ही ,पूछता काय को?’

धूप जब तक इधर से उधर तक चले

हम भी अपनी वहीं कुर्सियाँ खींच लें!

आज टालो नहाना ,जरूरी नहीं ,

एक दिन ताश की गड्डियाँ फेंट लें!

a

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu