Akbar Birbal Hindi Story, Moral Story “Sab bah jayenge”, ”सब बह जाएंगे” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

सब बह जाएंगे

 Sab bah jayenge

 

 बादशाह अकबर और बीरबल शिकार पर गए हुए थे। उनके साथ कुछ सैनिक तथा सेवक भी थे। शिकार से लौटते समय एक गांव से गुजरते हुए बादशाह अकबर ने उस गांव के बारे में जानने की जिज्ञासा हुई।

उन्होंने इस बारे में बीरबल से कहा तो उसने जवाब दिया- ‘हुजूर, मैं तो इस गांव के बारे में कुछ नहीं जानता, किंतु इसी गांव के किसी बाशिन्दे से पूछकर बताता हूं।’

बीरबल ने एक आदमी को बुलाकर पूछा- ‘क्यों भई, इस गांव में सब ठीकठाक तो है न?’

Read More  Motivational Story “Kshama va Sadbhavna","क्षमा व सद्भावना” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

उस आदमी ने बादशाह को पहचान लिया और बोला- ‘हुजूर आपके राज में कोई कमी कैसे हो सकती है?’

‘तुम्हारा नाम क्या है?’ बादशाह ने पूछा।

‘गंगा।’

‘तुम्हारे पिता का नाम?’

‘जमुना और मां का नाम सरस्वती है?’

‘हुजूर, नर्मदा।’

यह सुनकर बीरबल ने चुटकी ली और बोला- ‘हुजूर तुरंत पीछे हट जाइए। यदि आपके पास नाव हो तभी आगे बढ़ें, वरना नदियों के इस गांव में तो डूब जाने का खतरा है।’

यह सुनकर बादशाह अकबर हंसे बगैर न रह सकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki