Hindi Poem of Mahadevi Verma “Jaye kon sandesh naye dhan ”, “लाए कौन संदेश नए घन” Complete Poem for Class 10 and Class 12

लाए कौन संदेश नए घन -महादेवी वर्मा

Jaye kon sandesh naye dhan – Mahadevi Verma

 

लाए कौन संदेश नए घन!
अम्बर गर्वित,
हो आया नत,
चिर निस्पंद हृदय में उसके
उमड़े री पुलकों के सावन!
लाए कौन संदेश नए घन!

चौंकी निद्रित,
रजनी अलसित,
श्यामल पुलकित कंपित कर में
दमक उठे विद्युत के कंकण!
लाए कौन संदेश नए घन!

दिशि का चंचल,
परिमल-अंचल,
छिन्न हार से बिखर पड़े सखि!
जुगनू के लघु हीरक के कण!
लाए कौन संदेश नए घन!

जड़ जग स्पंदित,
निश्चल कम्पित,
फूट पड़े अवनी के संचित
सपने मृदुतम अंकुर बन बन!
लाए कौन संदेश नए घन!

Read More  Hindi Poem of Kumar vishvas “Ye itne log kaha jate hai subaha subaha“ , “ये इतने लोग कहाँ जाते हैं सुबह-सुबह” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

रोया चातक,
सकुचाया पिक,
मत्त मयूरों ने सूने में
झड़ियों का दुहराया नर्तन!
लाए कौन संदेश नए घन!

सुख दुख से भर,
आया लघु उर,
मोती से उजले जलकण से
छाए मेरे विस्मित लोचन!
लाए कौन संदेश नए घन!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki