Hindi Poem of Ghalib “Aa ki meri jaan ko karar nahi hai , “आ कि मेरी जान को क़रार नहीं है” Complete Poem for Class 10 and Class 12

आ कि मेरी जान को क़रार नहीं है – ग़ालिब

Aa ki meri jaan ko karar nahi hai -Ghalib

 

आ कि मेरी जान को क़रार नहीं है
ताक़ते-बेदादे-इन्तज़ार नहीं है

देते हैं जन्नत हयात-ए-दहर के बदले
नश्शा बअन्दाज़-ए-ख़ुमार नहीं है

गिरिया निकाले है तेरी बज़्म से मुझ को
हाये! कि रोने पे इख़्तियार नहीं है

हम से अबस है गुमान-ए-रन्जिश-ए-ख़ातिर
ख़ाक में उश्शाक़ की ग़ुब्बार नहीं है

दिल से उठा लुत्फे-जल्वाहा-ए-म’आनी
ग़ैर-ए-गुल आईना-ए-बहार नहीं है

क़त्ल का मेरे किया है अहद तो बारे
वाये! अगर अहद उस्तवार नहीं है

Read More  Hindi Poem of Sur Das “ Jmunake teer bansari bajave kano, “जमुनाके तीर बन्सरी बजावे कानो” Complete Poem for Class 10 and Class 12

तू ने क़सम मैकशी की खाई है “ग़ालिब”
तेरी क़सम का कुछ ऐतबार नहीं है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki