Hindi Poem of Anamika “Mosiya“ , “मौसियाँ ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

मौसियाँ
Mosiya

 

वे बारिश में धूप की तरह आती हैं
थोड़े समय के लिए और अचानक
हाथ के बुने स्वेटर, इंद्रधनुष, तिल के लड्डू
और सधोर की साड़ी लेकर

वे आती हैं झूला झुलाने
पहली मितली की ख़बर पाकर
और गर्भ सहलाकर
लेती हैं अन्तरिम रपट
गृहचक्र, बिस्तर और खुदरा उदासियों की।

झाड़ती हैं जाले, संभालती हैं बक्से
मेहनत से सुलझाती हैं भीतर तक उलझे बाल
कर देती हैं चोटी-पाटी

और डाँटती भी जाती हैं कि री पगली तू
किस धुन में रहती है
कि बालों की गाँठें भी तुझसे
ठीक से निकलती नहीं।

Read More  Hindi Poem of Piyush Mishra “ Chand gori ke ghar”,”चाँद गोरी के घर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

बालों के बहाने
वे गाँठें सुलझाती हैं जीवन की
करती हैं परिहास, सुनाती हैं किस्से
और फिर हँसती-हँसाती
दबी-सधी आवाज़ में बताती जाती हैं

चटनी-अचार-मूंगबड़ियाँ और बेस्वाद संबंध
चटपटा बनाने के गुप्त मसाले और नुस्खे
सारी उन तकलीफ़ों के जिन पर
ध्यान भी नहीं जाता औरों का।

आँखों के नीचे धीरे-धीरे
जिसके पसर जाते हैं साये
और गर्भ से रिसते हैं महीनों चुपचाप
ख़ून के आँसू-से

चालीस के आसपास के अकेलेपन के उन
काले-कत्थई चकत्तों का
मौसियों के वैद्यक में
एक ही इलाज है

हँसी और कालीपूजा
और पूरे मोहल्ले की अम्मागिरी।

Read More  Hindi Poem of Sahir Ludhianvi “Mere geet tumhare he“ , “मेरे गीत तुम्हारे हैं” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

बीसवीं शती की कूड़ागाड़ी
लेती गई खेत से कोड़कर अपने
जीवन की कुछ ज़रूरी चीजें
जैसे मौसीपन, बुआपन, चाचीपंथी,
अम्मागिरी मग्न सारे भुवन की।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Error 503. Service Unavailable

The server is temporarily unavailable. Please check back shortly. If this problem persists, please contact our Technical Support department.