Hindi Poem of Ashok Chakradhar “Masho ki maa, “माशो की माँ – (सो तो है) ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

माशो की माँ – (सो तो है) – अशोक चक्रधर

Masho ki maa -Ashok Chakradhar

 

नुक्कड़ पर माशो की माँ
बेचती है टमाटर ।

चेहरे पर जितनी झुर्रियाँ हैं
झल्ली में उतने ही टमाटर हैं ।

टमाटर नहीं हैं
वो सेव हैं,
सेव भी नहीं
हीरे-मोती हैं ।

फटी मैली धोती से
एक-एक पोंछती है टमाटर,
नुक्कड़ पर माशो की माँ ।

गाहक को मेहमान-सा देखती है
एकाएक हो जाती है काइयाँ
–आठाने पाउ
लेना होय लेउ
नहीं जाउ ।

मुतियाबिंद आँखों से
अठन्नी का ख़रा-खोटा देखती है
और
सुतली की तराजू पर
बेटी के दहेज-सा
एक-एक चढ़ाती है टमाटर
नुक्कड़ पर माशो की माँ ।

Read More  Hindi Poem of Ibne Insha “Chal insha apne gaun me”,”चल इंशा अपने गाँव में” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

–गाहक की तुष्टि होय
एक-एक चढ़ाती ही जाती है
टमाटर ।

इतने चढ़ाती है टमाटर
कि टमाटर का पल्ला
ज़मीन छूता है
उसका ही बूता है ।

सूर्य उगा– आती है
सूर्य ढला– जाती है
लाती है झल्ली में भरे हुए टमाटर
नुक्कड़ पर माशो की माँ ।

सो तो है खचेरा – (सो तो है)

गरीबी है- सो तो है,
भुखमरी है – सो तो है,
होतीलाल की हालत खस्ता है – सो तो खस्ता है,
उनके पास कोई रस्ता नहीं है – सो तो है।

पांय लागूं, पांय लागूं
बौहरे आप धन्न हैं,
आपका ही खाता हूं आपका ही अन्न है।
सो तो है खचेरा !
वह जानता है उसका कोई नहीं,
उसकी मेहनत भी उसकी नहीं है –
सो तो है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki