Hindi Poem of Bhawani Prasad Mishra “ Tumhari chaya me“ , “तुम्हारी छाया में” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12
Hindi Poem of Bhawani Prasad Mishra “ Tumhari chaya me“ , “तुम्हारी छाया में” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12
तुम्हारी छाया में
Tumhari chaya me
याद भी बनी है जब तक
तब तक मैं
घुटने में सिर डालकर
नहीं बैठूँगा सिकुड़ा–सिकुड़ा
भाई मरण
तुम आ सकते हो
चार चरण
छलाँगें भरते मेरे कमरे में
मैं ताकूँगा नहीं
तुम्हारी तरफ़ डरते–डरते
आँकूँगा
जीवन की नयी कोई छाँव
तुम्हारी छाया में!
About The Author