Hindi Poem of Dhananjay singh “ Kaun chunoti swikarega”,”कौन चुनौती स्वीकारेगा ?” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

कौन चुनौती स्वीकारेगा ?

 Kaun chunoti swikarega

मन की गहरी घाटी में

क्या उतरेगा कोई

जो उतरेगा वह फिर उससे निकल न पाएगा ।

फिसलन भरे, नुकीले पत्थर वाले पर्वत हैं

जो घाटी को सभी ओर युग-युग से घेरे हैं

सूरज रोज़ सुबह आता है शिखरों तक लेकिन

कभी तलहटी तक आ पाते नहीं सवेरे हैं

मत झाँको तुम

इसकी गहरी अन्ध-गुफ़ाओं में

आँखों वाला अन्धकार मन में बस जाएगा ।

कौन चुनौती स्वीकारेगा, किसको फ़ुरसत है

इस घाटी में आकर मन का नगर बसाने की

सूनेपन की गहराई को छूकर देखे फिर

Read More  Hindi Poem of Anjana Bhatt“Samunder, “समुन्दर ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

चीर शून्य को प्राणों का संगीत गुँजाने की

निपट असम्भव को सम्भव

कोई, कैसे कर दे

निविड़ रात्रि में इन्द्रधनुष कैसे खिल पाएगा ।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki