Hindi Poem of Dhananjay singh “ Lotna padega phir phir ghar”,”लौटना पड़ेगा फिर-फिर घर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

लौटना पड़ेगा फिर-फिर घर

 Lotna padega phir phir ghar

घर की देहरी पर छूट गए

संवाद याद यों आएँगे

यात्राएँ छोड़ बीच में ही

लौटना पड़ेगा फिर-फिर घर

यह आँगन धन्यवाद देकर

मन ही मन यों मुस्काएगा

यात्राएँ सभी अधूरी हैं

तू लौट यहीं फिर आएगा

ओ जाने वाले परदेसी

ये पथ तुझको भरमाएँगे

घर की यादों के जले दीप

रेती में आग लगाएँगे

छालों को छीलेंगे तेरे

सपनों के महलों के खण्डहर

ये विदा-समय की नम पलकें

हारे कंधे थपकाएँगी

गोधूलि सनी घंटियाँ तुझे

पगडंडी पर ले आएँगी

Read More  Hindi Poem of Pradeep’“Hamne jag ki ajab tasveer dekhi, “हमने जग की अजब तस्वीर देखी” Complete Poem for Class 10 and Class 12

तुलसी चौरे के पास जला

दीवा सूरज बन जाएगा

तुतली बोली वाला छौना

प्राणों में हूक जगाएगा

कस्तूरी-से गंधाते पल

टेरेंगे रे हिरना अक्सर

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki