Hindi Poem of Gopal Prasad Vyas “Mukti parv“ , “मुक्ति-पर्व” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

मुक्ति-पर्व
Mukti parv

आज राष्ट्र का मुक्ति-पर्व है जागो कवि की वाणी;
फूंको शंख विजय का, जय हो भारत-भूमि भवानी
फूलो फूल, लताओ झूमो, अम्बर बरसो पानी;
मन-मयूर नाचो रे आई प्रिय स्वतन्त्रता रानी!

वह स्वतन्त्रता जिसकी खातिर जूझी लक्ष्मी रानी;
वीर पेशवा नाना ने कर दिया खून का पानी।
तांत्या टोपे ने जिसकी असली कीमत पहिचानी;
लड़ा गया संग्राम गदर का जिसकी अमर कहानी ॥

वह स्वतन्त्रता जिसकी खातिर बिस्मिल थे शैदाई;
जूझ गए आज़ाद पार्क में डटकर लड़ी लड़ाई।
फाके किए यतीन्द्रनाथ ने, मारे गए कन्हाई;
भगतसिंह ने हंसते-हंसते खुलकर फांसी खाई॥

वह स्वतन्त्रता जिसकी खातिर बापू जग में आए;
मुक्ति-युद्ध के लिए जिन्होंने नये शास्त्र अपनाए।
राष्ट्रपिता के इंगित पर दी भारत ने कुर्बानी;
साठ वर्ष तक लड़े सिपाही दिन और रात न जानी॥

वह स्वतन्त्रता जो कि हमें प्राणों से भी प्यारी थी;
वह स्वतन्त्रता जिसके हित डांडी की तैयारी थी।
वह स्वतन्त्रता जिसकी खातिर असहयोग अपनाया;
मिट्टी में मिल गए किन्तु झण्डे को नहीं झुकाया॥

बयालीस के वीर बागियो, जान खपाने वालो;
‘करो-मरो’ के महायज्ञ में गोली खाने वालो
जेल-यातना सहने वालो सत्त्व गंवाने वालो;
विजय तुम्हारे घर आई है आओ इसे सम्हालो॥

Read More  Hindi Poem of Jagdish Gupt “  Rupantar”,”रूपांतर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

उन्हें राष्ट्र का नमस्कार जो काम देश के आए;
सेवक बनकर रहे चने तसलों में रखकर खाए।
भारत उनका ऋणी जिन्होंने हंसकर कष्ट उठाए;
सदा कर्मरत रहे नाम अखबारों में न छपाए॥

नेताजी तुम कहां छिपे हो? याद तुम्हारी आती;
भारत के बच्चे-बच्चे की भर-भर आती छाती।
‘दिल्ली चलो’ तुम्हारा नारा देखो पूर्ण हुआ है;
परदेशी का भाग्य-सितारा पिसकर चूर्ण हुआ है॥

उठो बहादुरशाह कब्र से किला लौट आया है;
हटा यूनियन जैक, तिरंगा उस पर लहराया है।
औंधे तम्बू अंग्रेजों के, पड़ी बैरकें खाली;
तेरी दिल्ली आज मनाती घर-घर खुशी दिवाली॥

सुनो तिलक महाराज स्वर्ग में भारत के जयकारे;
तुम्हें जेल में रखनेवाले खुद लग गए किनारे।
जन्मसिद्ध अधिकार हमारा हमने छीन लिया है;
ब्रिटिश सल्तनत के तख्ते को तेरह-तीन किया है॥

Read More  Hindi Poem of Dinesh Singh “Akela rah gya”,”अकेला रह गया” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

सदियों पीछे आज जमाना ऐसा शुभ आया है;
जब अशोक का चक्र पुनः भारत में फहराया है;
जबकि हिमालय का सिर ऊंचा गंगा गौरव गाती;
जब भारत की जनता जय नेहरू, पटेल की गाती ॥

मुक्त पवन में सांस ले रहे हैं अब भारतवासी;
पूरब में प्रकाश फैला है स्वर्णिम उषा प्रकाशी।
भारतवर्ष स्वतन्त्र हुआ है गाओ नया तराना;
नया एशिया जागा है अब बदला नया ज़माना॥

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

https://nongkiplay.com/ samson88 samson88 samson88 kingbokep jenongplay samson88 dausbet dausbet cagurbet samson88 dausbet slot777 cagurbet slot mpo dausbet cagurbet samson88 dausbet https://www.chabad.com/videos/ cagurbet bintang4d samson88 karinbet cagurbet samson88 samson88 karinbet samson88 samson88 samson88 samson88 dausbet cagurbet dausbet cagurbet samson88 karinbet cagurbet dausbet cariwd88 samson88 cagurbet jamur4d cariwd88 basarnasbogor.com cagurbet cariwd88 dausbet samson88 samson88 samson88 karinbet samson88 cagurbet karinbet karinbet cariwd88 dausbet cagurbet surga 898 lobi89 lobi89 akun pro thailand cagurbet cagurbet samson88 cariwd88 cariwd88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 apk slot cagurbet samson88 slot terpercaya situs slot apk slot APK SLOT slot thailand bolang 588 cariwd88 cagurbet cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet samson88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 cagurbet samson88 samson88 cariwd88 dausbet cagurbet macan238 cariwd88 samson88 cariwd88 samson88 apk slot apk slot omo777 dausbet samson88 cariwd88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cariwd88 samson88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cagurbet cagurbet samson88 cariwd88