Hindi Poem of Gopaldas Neeraj’“Aadmi ko pyar do , “आदमी को प्यार दो ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

आदमी को प्यार दो -गोपालदास नीरज

Aadmi ko pyar do –Gopaldas Neeraj

सूनी-सूनी ज़िंदगी की राह है,

भटकी-भटकी हर नज़र-निगाह है,

राह को सँवार दो,

निगाह को निखार दो,

आदमी हो तुम कि उठा आदमी को प्यार दो, दुलार दो।

 रोते हुए आँसुओं की आरती उतार दो।

 तुम हो एक फूल कल जो धूल बनके जाएगा,

आज है हवा में कल ज़मीन पर ही आएगा,

चलते व़क्त बाग़ बहुत रोएगा-रुलाएगा,

ख़ाक के सिवा मगर न कुछ भी हाथ आएगा,

ज़िंदगी की ख़ाक लिए हाथ में,

बुझते-बुझते सपने लिए साथ में,

रुक रहा हो जो उसे बयार दो,

चल रहा हो उसका पथ बुहार दो।

Read More  Hindi Poem of Nagarjun “Agnibij“ , “अग्निबीज” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

 आदमी हो तुम कि उठो आदमी को प्यार दो, दुलार दो।

 ज़िंदगी यह क्या है- बस सुबह का एक नाम है,

पीछे जिसके रात है और आगे जिसके शाम है,

एक ओर छाँह सघन, एक ओर घाम है,

जलना-बुझना, बुझना-जलना सिर्फ़ जिसका काम है,

न कोई रोक-थाम है,

ख़ौफनाक-ग़ारो-बियाबान में,

मरघटों के मुरदा सुनसान में,

बुझ रहा हो जो उसे अंगार दो,

जल रहा हो जो उसे उभार दो,

आदमी हो तुम कि उठो आदमी को प्यार दो, दुलार दो।

 ज़िंदगी की आँखों पर मौत का ख़ुमार है,

और प्राण को किसी पिया का इंतज़ार है,

मन की मनचली कली तो चाहती बहार है,

Read More  Hindi Poem of Geeta Chaturvedi “Mumbai nagariya me mera khandan“ , “मुंबई नगरिया में मेरा ख़ानदान” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

किंतु तन की डाली को पतझर से प्यार है, क़रार है,

पतझर के पीले-पीले वेश में,

आँधियों के काले-काले देश में,

खिल रहा हो जो उसे सिंगार दो,

झर रहा हो जो उसे बहार दो,

आदमी हो तुम कि उठो आदमी को प्यार दो, दुलार दो।

 प्राण एक गायक है, दर्द एक तराना है,

जन्म एक तारा है जो मौत को बजाता है,

स्वर ही रे! जीवन है, साँस तो बहाना है,

प्यार की एक गीत है जो बार-बार गाना है,

सबको दुहराना है,

साँस के सिसक रहे सितार पर

 आँसुओं के गीले-गीले तार पर,

Read More  Hindi Poem of Budhinath Mishra “ Savan ki Ganga”,”सावन की गंगा” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

चुप हो जो उसे ज़रा पुकार दो,

गा रहा हो जो उसे मल्हार दो,

आदमी हो तुम कि उठो आदमी को प्यार दो, दुलार दो।

 एक चाँद के बग़ैर सारी रात स्याह है,

एक फूल के बिना चमन सभी तबाह है,

ज़िंदगी तो ख़ुद ही एक आह है कराह है,

प्यार भी न जो मिले तो जीना फिर गुनाह है,

धूल के पवित्र नेत्र-नीर से,

आदमी के दर्द, दाह, पीर से,

जो घृणा करे उसे बिसार दो,

प्यार करे उस पै दिल निसार दो,

आदमी हो तुम कि उठो आदमी को प्यार दो, दुलार दो।

 रोते हुए आँसुओं की आरती उतार दो॥

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki