Hindi Poem of Mahadevi Verma “Ashru yah Pani Nahi Hai ”, “अश्रु यह पानी नहीं है ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

अश्रु यह पानी नहीं है -महादेवी वर्मा

Ashru yah Pani Nahi Hai – Mahadevi Verma

 

अश्रु यह पानी नहीं है, यह व्यथा चंदन नहीं है!

यह न समझो देव पूजा के सजीले उपकरण ये,
यह न मानो अमरता से माँगने आए शरण ये,
स्वाति को खोजा नहीं है औ’ न सीपी को पुकारा,
मेघ से माँगा न जल, इनको न भाया सिंधु खारा!
शुभ्र मानस से छलक आए तरल ये ज्वाल मोती,
प्राण की निधियाँ अमोलक बेचने का धन नहीं है।

अश्रु यह पानी नहीं है, यह व्यथा चंदन नहीं है!

Read More  Hindi Poem of Pradeep’“Ae mere vatan ke logo, “ऐ मेरे वतन के लोगों” Complete Poem for Class 10 and Class 12

नमन सागर को नमन विषपान की उज्ज्वल कथा को,
देव-दानव पर नहीं समझे कभी मानव प्रथा को,
कब कहा इसने कि इसका गरल कोई अन्य पी ले,
अन्य का विष माँग कहता हे स्वजन तू और जी ले!
यह स्वयं जलता रहा देने अथक आलोक सब को,
मनुज की छवि देखने को मृत्यु क्या दर्पण नहीं है।

अश्रु यह पानी नहीं है, यह व्यथा चंदन नहीं है!

शंख कब फूँका शलभ ने फूल झर जाते अबोले,
मौन जलता दीप, धरती ने कभी क्या दान तोले?
खो रहे उच्छ्वास भी कब मर्म गाथा खोलते हैं,
साँस के दो तार ये झंकार के बिन बोलते हैं,
पढ़ सभी पाए जिसे वह वर्ण-अक्षरहीन भाषा,
प्राणदानी के लिए वाणी यहाँ बंधन नहीं है।

Read More  Hindi Poem of Gopal Prasad Vyas “Vyan koi kanta nahi“ , “व्यंग्य कोई कांटा नहीं” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

अश्रु यह पानी नहीं है, यह व्यथा चंदन नहीं है !

किरण सुख की उतरती घिरतीं नहीं दुख की घटाएँ,
तिमिर लहराता न बिखरी इंद्रधनुषों की छटाएँ
समय ठहरा है शिला-सा क्षण कहाँ उसमें समाते,
निष्पलक लोचन जहाँ सपने कभी आते न जाते,
वह तुम्हारा स्वर्ग अब मेरे लिए परदेश ही है ।
क्या वहाँ मेरा पहुँचना आज निर्वासन नहीं है ?

अश्रु यह पानी नहीं है, यह व्यथा चंदन नहीं है !

आँसुओं के मौन में बोलो तभी मानूँ तुम्हें मैं,
खिल उठे मुस्कान में परिचय, तभी जानूँ तुम्हें मैं,
साँस में आहट मिले तब आज पहचानूँ तुम्हें मैं,
वेदना यह झेल लो तब आज सम्मानूँ तुम्हें मैं !
आज मंदिर के मुखर घड़ियाल घंटों में न बोलो,
अब चुनौती है पुजारी, ये नमन वंदन नहीं है।

Read More  Hindi Poem of Raghuveer Sahay “Mera jeevan “ , “मेरा जीवन” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

अश्रु यह पानी नहीं है, यह व्यथा चंदन नहीं है!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

kingbokep ozototo mbah sukro bandar bola jamur4d bandar bola slot gacor 777 slot777 slot mpo cariwd88 cariwd88 samson88 samson88 samson88 samson88 mbahsukro mbahsukro slot mpo kingbokep jenongplay mafiatoto samson88 cariwd88 dasubet dasubet mainzeus cagurbet samson88 mainzeus mainzeus dausbet slot777 cagurbet slot777 slot mpo dausbet slot777 dausbet samson88 samson88 samson88 samson88 cagurbet slot777 slot gacor hari ini samson88 Slot777 slot mpo https://gasindustri.co.id/ https://swiss-test.swisswatches-magazine.de/ slot88 https://clinicabmp.com/ slot gacor dausbet https://webs.stikesabi.ac.id/lib/ kno89 cagurbet cagurbet cagurbet