Hindi Poem of Mahadevi Verma “Kon Tum Mere Hriday Mein ”, “कौन तुम मेरे हृदय में ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

कौन तुम मेरे हृदय में -महादेवी वर्मा

Kon Tum Mere Hriday Mein – Mahadevi Verma

 

कौन मेरी कसक में नित,
मधुरता भरता अलक्षित?
कौन प्यासे लोचनों में,
घुमड़ घिर झरता अपरिचित?

स्वर्ण-स्वप्नों का चितेरा,
नींद के सूने निलय में!
कौन तुम मेरे हृदय में?

अनुसरण नि:श्वास मेरे,
कर रहे किसका निरन्तर?
चूमने पदचिह्न किसके,
लौटते यह श्वास फिर फिर!

कौन बन्दी कर मुझे अब,
बँध गया अपनी विजय में?
कौन तुम मेरे हृदय में?

एक करूण अभाव में चिर-
तृप्ति का संसार संचित,
एक लघु क्षण दे रहा,
निर्वाण के वरदान शत शत!

Read More  Hindi Poem of Amarnath Shrivastav “Manjil dar manjil“ , “मंज़िल-दर-मंज़िल” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

पा लिया मैंने किसे इस,
वेदना के मधुर क्रय में?
कौन तुम मेरे हृदय में?

गूँजता उर में न जाने
दूर के संगीत सा क्या?
आज खो निज को मुझे,
खोया मिला, विपरीत सा क्या?

क्या नहा आई विरह-निशि,
मिलन-मधु-दिन के उदय में?
कौन तुम मेरे हृदय में?

तिमिर-पारावार में,
आलोक-प्रतिमा है अकम्पित,
आज ज्वाला से बरसता,
क्यों मधुर घनसार सुरभित?

सुन रहीं हूँ एक ही,
झंकार जीवन में, प्रलय में?
कौन तुम मेरे हृदय में?

मूक सुख दुख कर रहे,
मेरा नया शृंगार सा क्या?
झूम गर्वित स्वर्ग देता –
नत धरा को प्यार सा क्या?

Read More  Hindi Poem of Kumar vishvas “Koi divana kahta hai“ , “कोई दीवाना कहता है” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

आज पुलकित सृष्टि क्या,
करने चली अभिसार लय में,
कौन तुम मेरे हृदय में?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki