Hindi Poem of Naresh Saksena “  Dekhta hu andhere me andhera”,”देखता हूँ अँधेरे में अँधेरा” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

देखता हूँ अँधेरे में अँधेरा

 Dekhta hu andhere me andhera

 

लाल रोशनी न होने का अँधेरा

नीली रोशनी न होने के अँधेरे से

अलग होता है

इसी तरह अँधेरा

अँधेरे से अलग होता है।

अँधेरे को दोस्त बना लेना आसान है

उसे अपने पक्ष में भी किया जा सकता है

सिर्फ उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

भरोसा रोशनी पर तो हरगिज नहीं

हरी चीजें लाल रोशनी में

काली नजर आती हैं

दरअसल चीजें

खुद कुछ कम शातिर नहीं होतीं

वे उन रंगों की नहीं दिखतीं

Read More  Hindi Poem of Sumitranand Pant “Gram Shri ”, “ग्राम श्री” Complete Poem for Class 10 and Class 12

जिन्हें सोख लेती हैं

बल्कि उन रंगों की दिखाई देती हैं

जिन्हें लौटा रही होती हैं

वे हमेशा

अपनी अस्वीकृति के रंग ही दिखाती हैं

औरों की क्या कहूँ

मेरी बाईं आँख ही देखती है कुछ और

दाईं कुछ और देखती है

बायाँ पाँव जाता है कहीं और

दायाँ, कहीं और जाता है

पास आओ दोस्तों अलग करें

सन्नाटे को सन्नाटे से

अँधेरे को अँधेरे से और

नरेश को नरेश से।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki