Hindi Poem of Naresh Saksena “  Neem ki pattiya”,”नीम की पत्तियाँ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

नीम की पत्तियाँ

 Neem ki pattiya

 

कितनी सुन्दर होती हैं पत्तियाँ नीम की

ये कोई कविता क्या बताएगी

जो उन्हें मीठे दूध में बदल देती है

उस बकरी से पूछो

पूछो उस माँ से

जिसने अपने शिशु को किया है निरोग उन पत्तियों से

जिसके छप्पर पर उनका धुआँ

ध्वजा की तरह लहराता है

और जिसके आँगन में पत्तियाँ

आशीषों की तरह झड़ती हैं

कभी नीम के सफ़ेद नन्हें फूलों की गंध अपने सीने में भरी?

कभी उसकी छाल को घिसकर अपने घावों पर लगाया?

कभी भादों के झकोरों में उन हरी कटारों के झौरों को

Read More  Hindi Poem of Amitabh Tripathi Amit “Jitna adhik pachaya jisne“ , “जितना अधिक पचाया जिसने ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

झूमते हुए देखा?

नहीं!

तब तो यह कविता मेरा नाम ही धराएगी

जिसकी कोई पंक्ति एक हरी पत्ती-भर छाया भी दे नहीं पाएगी

वो क्या बताएगी

कि कितनी सुन्दर होती हैं पत्तियाँ नीम की ।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki