Hindi Poem of Pratibha Saksena “Dharti ka akarshan”,”धरती का आकर्षषण” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

धरती का आकर्षषण

 Dharti ka akarshan

मैं इसको छोड़ कहाँ जाऊँ ,इस धरती का आकर्षण है!

ऊँचे पर्वत , गहरे सागर ,ये वन सरितायें ,ग्राम-नगर

ऋतुओं के नित-नित नये रूप इन सब में रमती हुई -डगर!

ये ज्योतिर्मय आकाश और ये ऋतंभरा रमणीय धरा –

इन सबसे ममता है मेरे इस माया-मोह भरे मन की ,

जिसने सिरजा साकार किया सिर पर उस माटी का ऋण है!

उन्मुक्त हँसी के कुछ पल भी धो जाते सारी कड़ुआहट ,

कुछ तन्मय पल भी डुबो-डुबो लेते हैं  अपनें में सुध-बुध!

अन्तर में उठते तूफानों का मूल  कहाँ ढूँढूँ  जाकर

कोई उत्तर पा जाने की आशा ले बैठी हूँ रुक कर!

Read More  Hindi Poem of Ashniv Singh Chaohan “  Ek Tinka hum “ , “एक तिनका हम” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

जाने की बात करूँ फिर क्यों जब मिला नहीं आमंत्रण है!

जो व्यक्त हो रहे अनायास  मेरे वह  स्वर सुननेवाला ,

जो अर्थ जानता केवल मन ,कोई   उसको गुनने वाला,

मैं तुम को छोड़ कहाँ जाऊं , टेरते अहर्निश ,दुर्निवार!

प्रतिध्वनि रह रह कर टकराती अंतर्मन के झनझना तार!

उस पार व्यक्ति का हो जाना  जैसे सबसे निष्कासन है!

सारे संबंध न जाने क्यों अक्सर ही बेगाने लगते!

इन राग-विराग भरे गीतों के बोल मुझे थामे रहते ,

फिर वहाँ किस तरह साध सकूँगी अपना साँसों का सरगम!

उस ओर अनिश्चित है सब कुछ किस तरह सधेगा उचटा मन 

कडुवे-मीठे खट्टे अनुभव का अपना हिस्सा क्या कम है!

Read More  Hindi Poem of Dushyant Kumar’“Mapdand badlo , “मापदण्ड बदलो ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

इन सबसे अगर किनारा कर मैं भी चल दूँ हो अनासक्त

जिनकी वाणी फूटी न कभी वे फिर  रह जायेंगे अव्यक्त

इस कर्म भूमि में कहीं न निष्क्रिय कर डाले संचित विषाद

कर सका पलायन कौन यहाँ, वैराग्य सिर्फ़ मन का प्रमाद

तृष्णायित मृग सा  व्याकुल मन उलझा जिसमें यह जीवन है

सब पाप -पुण्यफल यहीं सुलभ ,अपना परलोक यहीं लगता ,

मेरे भगवान यहीं बसते .मुझको ते स्वर्ग यहीं दिखता!

मेरे तो सारे तार  यहीं से जुड़े और संचालित भी ,

बाहरी जगत के भीतर ही मन का संसार बहुत रुचता ,

कुछ अता-पता मालूम नहीं वह लोक मुझे लगता भ्रम है!

Read More  Hindi Poem of Bhawani Prasad Mishra “ Utha lo“ , “उठा लो” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

ये शब्द, रूप, रस, गंध, परस, आनन्द-रूप प्रभु का प्रसाद!

इस राग भरे अंतर में उतर न आये पल  भर  में विराग!

गोरस की गागर मानव तन ,पकता सह सहकर घोर तपन

भर दिया उसी में  उफनाती कितनी सरिताओं का संगम ,

गागर रीती रह जाय न ये जितना पा लें उतना  कम है !

कितने मंथन के बाद मिला   कैसे सहेज रक्खे ग्वालन ,

कंकरी मार गागर फोड़ी ,ले  महाचोर    भागा माखन 

बहुरूपी  नटनागर की नित  छुप-छुप दधि- माखन की चोरी ,

किस आकर्षण से खिंची चली आती फिर भी ब्रज की भोरी!

मनमानी रोक सके उसकी  किसने पाया  इतना दम है!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

https://nongkiplay.com/ samson88 samson88 samson88 kingbokep jenongplay samson88 dausbet dausbet cagurbet samson88 dausbet slot777 cagurbet slot mpo dausbet cagurbet samson88 dausbet https://www.chabad.com/videos/ cagurbet bintang4d samson88 karinbet cagurbet samson88 samson88 karinbet samson88 samson88 samson88 samson88 dausbet cagurbet dausbet cagurbet samson88 karinbet cagurbet dausbet cariwd88 samson88 cagurbet jamur4d cariwd88 basarnasbogor.com cagurbet cariwd88 dausbet samson88 samson88 samson88 karinbet samson88 cagurbet karinbet karinbet cariwd88 dausbet cagurbet surga 898 lobi89 lobi89 akun pro thailand cagurbet cagurbet samson88 cariwd88 cariwd88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 apk slot cagurbet samson88 slot terpercaya situs slot apk slot APK SLOT slot thailand bolang 588 cariwd88 cagurbet cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet samson88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 cagurbet samson88 samson88 cariwd88 dausbet cagurbet macan238 cariwd88 samson88 cariwd88 samson88 apk slot apk slot omo777 dausbet samson88 cariwd88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cariwd88 samson88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cagurbet cagurbet samson88 cariwd88