Hindi Poem of Ramavtar Tyagi “Aanchal bunte rah jaoge , “आँचल बुनते रह जाओगे” Complete Poem for Class 10 and Class 12

आँचल बुनते रह जाओगे – रामावतार त्यागी

Aanchal bunte rah jaoge -Ramavtar Tyagi

 

मैं तो तोड़ मोड़ के बंधन
अपने गाँव चला जाऊँगा
तुम आकर्षक सम्बन्धों का,
आँचल बुनते रह जाओगे.

मेला काफी दर्शनीय है
पर मुझको कुछ जमा नहीं है
इन मोहक कागजी खिलौनों में
मेरा मन रमा नहीं है.
मैं तो रंगमंच से अपने
अनुभव गाकर उठ जाऊँगा
लेकिन, तुम बैठे गीतों का
गुँजन सुनते रह जाओगे.

आँसू नहीं फला करते हैं
रोने वाले क्यों रोता है?
जीवन से पहले पीड़ा का
शायद अंत नहीं होता है.
मैं तो किसी सर्द मौसम की
बाँहों में मुरझा जाऊँगा
तुम केवल मेरे फूलों को
गुमसुम चुनते रह जाओगे.

Read More  Hindi Poem of Kunwar Narayan “Rote hanste“ , “रोते-हँसते” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

मुझको मोह जोड़ना होगा
केवल जलती चिंगारी से
मुझसे संधि नहीं हो पाती
जीवन की हर लाचारी से.
मैं तो किसी भँवर के कंधे
चढकर पार उतर जाऊँगा,
तट पर बैठे इसी तरह से
तुम सिर धुनते रह जाओगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki