Hindi Poem of Ramdhari Singh Dinkar “Chand ka Kurta”, “ चांद का कुर्ता” Complete Poem for Class 10 and Class 12

चांद का कुर्ता -रामधारी सिंह दिनकर

Chand ka Kurta -Ramdhari Singh Dinkar

हठ कर बैठा चांद एक दिन, माता से यह बोला,
“सिलवा दो मां, मुझे ऊन का मोटा एक झिंगोला।

सन-सन चलती हवा रात भर, जाड़े से मरता हूं,
ठिठुर-ठिठुर कर किसी तरह यात्रा पूरी करता हूं।

आसमान का सफर और यह मौसम है जाड़े का,
न हो अगर तो ला दो, कुर्ता ही कोई भाड़े का।”

बच्चे की सुन बात कहा माता ने, ” अरे सलोने,
कुशल करें भगवान, लगें मत तुझको जादू-टोने।

जाड़े की तो बात ठीक है, पर मैं तो डरती हूं,
एक नाप में कभी नहीं तुझको देखा करती हूं।

Read More  Hindi Poem of Budhinath Mishra “ Red Ribbon Express”,”रेड रिबन एक्सप्रेस” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

कभी एक अंगुल भर चौड़ा, कभी एक फुट मोटा,
बड़ा किसी दिन हो जाता है और किसी दिन छोटा।

घटता बढ़ता रोज, किसी दिन ऐसा भी करता है,
नहीं किसी की आंखों को दिखलाई पड़ता है।

अब तू ही तो बता, नाप तेरा किस रोज लिवायें,
सीं दें एक झिंगोला जो हर दिन बदन में आये।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki