Hindi Poem of Sahir Ludhianvi “Khun fir khun he“ , “ख़ून फिर ख़ून है” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

ख़ून फिर ख़ून है

 Khun fir khun he

ज़ुल्म फिर ज़ुल्म है, बढ़ता है तो मिट जाता है

ख़ून फिर ख़ून है टपकेगा तो जम जाएगा

तुमने जिस ख़ून को मक़्तल में दबाना चाहा

आज वह कूचा-ओ-बाज़ार में आ निकला है

कहीं शोला, कहीं नारा, कहीं पत्थर बनकर

ख़ून चलता है तो रूकता नहीं संगीनों से

सर उठाता है तो दबता नहीं आईनों से

जिस्म की मौत कोई मौत नहीं होती है

जिस्म मिट जाने से इन्सान नहीं मर जाते

धड़कनें रूकने से अरमान नहीं मर जाते

साँस थम जाने से ऐलान नहीं मर जाते

Read More  Hindi Poem of Nander Sharma “  Aaj ke bichude na jane kab milenge”,”आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

होंठ जम जाने से फ़रमान नहीं मर जाते

जिस्म की मौत कोई मौत नहीं होती

ख़ून अपना हो या पराया हो

नस्ले आदम का ख़ून है आख़िर

जंग मशरिक में हो कि मग़रिब में

अमने आलम का ख़ून है आख़िर

बम घरों पर गिरें कि सरहद पर

रूहे- तामीर ज़ख़्म खाती है

खेत अपने जलें या औरों के

ज़ीस्त फ़ाक़ों से तिलमिलाती है

जंग तो ख़ुद हीं एक मअसला है

जंग क्या मअसलों का हल देगी

आग और खून आज बख़्शेगी

भूख और अहतयाज कल देगी

बरतरी के सुबूत की ख़ातिर

Read More  Hindi Poem of Kunwar Narayan “Janam Kundali“ , “जन्म-कुंडली” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

खूँ बहाना हीं क्या जरूरी है

घर की तारीकियाँ मिटाने को 

घर जलाना हीं क्या जरूरी है

टैंक आगे बढें कि पीछे हटें

कोख धरती की बाँझ होती है

फ़तह का जश्न हो कि हार का सोग

जिंदगी मय्यतों पे रोती है

इसलिए ऐ शरीफ इंसानों

जंग टलती रहे तो बेहतर है

आप और हम सभी के आँगन में

शमा जलती रहे तो बेहतर है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki