Hindi Poem of Sahir Ludhianvi “ Nazare kalij“ , “नज़रे-कालिज” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

नज़रे-कालिज

 Nazare kalij

ऐ सरज़मीन-ए-पाक़ के यारां-ए-नेक नाम

बा-सद-खलूस शायर-ए-आवारा का सलाम

ऐ वादी-ए-जमील मेंरे दिल की धडकनें

आदाब कह रही हैं तेरी बारगाह में

तू आज भी है मेरे लिए जन्नत-ए-ख़याल

हैं तुझ में दफन मेरी जवानी के चार साल

कुम्हलाये हैं यहाँ पे मेरी ज़िन्दगी के फूल

इन रास्तों में दफन हैं मेरी ख़ुशी के फूल

तेरी नवाजिशों को भुलाया न जाएगा

माजी का नक्श दिल से मिटाया न जाएगा

तेरी नशात खैज़-फ़ज़ा-ए-जवान की खैर

गुल हाय रंग-ओ-बू के हसीं कारवाँ की खैर

दौर-ए-खिजां में भी तेरी कलियाँ खिली रहे

Read More  Hindi Poem of Shiv Mangal Singh Suman “  Me akela aur pani barasta hai“ , “मैं अकेला और पानी बरसता है” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

ता-हश्र ये हसीं फज़ाएँ बसी रहे

हम एक ख़ार थे जो चमन से निकल गए

नंग-ए-वतन थे खुद ही वतन से निकल गए

गाये हैं फ़ज़ा में वफाओं के राग भी

नगमात आतिशें भी बिखेरी है आग भी

सरकश बने हैं गीत बगावत के गाये हैं

बरसों नए निजाम के नक्शे बनाए हैं

नगमा नशात-रूह का गाया है बारहा

गीतों में आंसूओं को छुपाया है बारहा

मासूमियों के जुर्म में बदनाम भी हुए

तेरे तुफैल मोरिद-ए-इलज़ाम भी हुए

इस सरज़मीन पे आज हम इक बार ही सही

दुनिया हमारे नाम से बेज़ार ही सही

Read More  Hindi Poem of Dharamvir Bharti “Ek vakya”,”एक वाक्य” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

लेकिन हम इन फ़ज़ाओं के पाले हुए तो हैं

गर यां नहीं तो यां से निकाले हुए तो हैं!

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki