Hindi Poem of Shriprakash Shukal “  Dipawali me satyagrah”,”दीपावली में सत्याग्रह” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

दीपावली में सत्याग्रह

 Dipawali me satyagrah

अबकी दीपावली में मन काफ़ी हरा और भरा था

अबकी बरसात भी ठीक-ठाक हुई थी

और अबकी मौसम भी काफी अच्छा था

धान भी खूब गदराया हुआ था

यह खेतों से उठकर आई मिट्टी के लहराने का समय था

तालाब थका और शांत था

सूरज शिथिल और संकोच से भरा हुआ था

और आदमी अपने हाथों की छुवन के बीच

हरी-हरी दूबों जैसा

मुलायम और गर्म था

यहाँ बरसात का थिहाया हुआ संकोच था

जिसमें सूरज की किरनें

आहिस्ता आहिस्ता सँवला रही थी

और धरती अपनी दरारों को पाट रही थी

यहाँ पिछले के छूट गए का उत्साह था

Read More  Hindi Poem of Bhawani Prasad Mishra “  Sneh Path“ , “स्नेह-पथ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

तो उमगते यौवन के बीच मुस्कुराते जाने का उन्माद था

यहाँ सावन से ही कार्तिक में फलाँगने की कोशिश थी

जहाँ बेसुध नायिका की तरह उमड़ता हुआ बाज़ार था

जिसमें सूखी बत्तियों से नौ मन तेल टपक रहा था

और सैकड़ों दीपक बगैर बत्ती के चमक रहे थे

यहां पूर्णिमा की गमक थी

तो आषाढ़ की धमक

जहाँ चारों ओर यमक ही यमक था ।

यहाँ बाज़ार में रोशनी के साथ ढेर सारी ध्वनियाँ थीं

लावा, लाई और गट्टे के बीच

तरह-तरह के मोम की बहार थी

यहां घूरे से लेकर पूरे तक

सरसों के तेल की महक थी

Read More  Hindi Poem of Raghuveer Sahay “Mat puchna“ , “मत पूछना” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

फिर भी बाती के नोक भर की जगह

दीये में शेष थी ।

कहीं-कहीं भड़ेसर भी दिख ही रहा था

जो कुम्हार के चाक से निकलने के बाद

पहली बार स्वाधीनता का गट्टा चख रहा था ।

यहाँ सब कुछ ठीक-ठाक था

और ढलती शाम से ही चढ़ती रात का इंतज़ार था

यहाँ प्रेम चारों ओर था और मिलन की एक सामूहिक बेचैनी सतह पर तैर रही थी ।

कहीं राज्याभिषेक था तो कहीं नरकासुर का बध

कहीं इंद्र का दर्प था तो कहीं कृष्ण का संहार

कहीं लक्ष्मी की आवाजाही थी तो कहीं दरिद्र के ख़िलाफ़ अभियान

कहीं सुंदर-सुंदर पाँव थे तो कहीं आवक पर फिसलते हुये दाँव ।

Read More  Hindi Poem of Ashniv Singh Chaohan “  Pita “ , “पिता” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

यहाँ सब कुछ था

शाम थी, रात थी, उत्सव था, उत्साह था, लोग थे, बाज़ार था, पूजा थी, पुण्य था,

लेकिन नहीं थे

तो किसिम-किसिम के कीड़े

जो राज्योत्सव के इस मौसम में

श्रद्धालुओं की शक़्ल में प्रतिवर्ष यहाँ पर आ जाया करते थे

कभी न लौटने की अनकही कहानियों के साथ ।

अब यह बदलते मौसम का तकाजा था

या कीड़ों के नागरिक समाज का विस्तार

कहना कठिन है

लेकिन इतना तय है कि कीड़ो की दुनिया में

यह पहला सत्याग्रह था

जहाँ कीड़ों ने जलने से मना कर दिया था!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

https://nongkiplay.com/ samson88 samson88 samson88 kingbokep jenongplay samson88 dausbet dausbet cagurbet samson88 dausbet slot777 cagurbet slot mpo dausbet cagurbet samson88 dausbet https://www.chabad.com/videos/ cagurbet bintang4d samson88 karinbet cagurbet samson88 samson88 karinbet samson88 samson88 samson88 samson88 dausbet cagurbet dausbet cagurbet samson88 karinbet cagurbet dausbet cariwd88 samson88 cagurbet jamur4d cariwd88 basarnasbogor.com cagurbet cariwd88 dausbet samson88 samson88 samson88 karinbet samson88 cagurbet karinbet karinbet cariwd88 dausbet cagurbet surga 898 lobi89 lobi89 akun pro thailand cagurbet cagurbet samson88 cariwd88 cariwd88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 apk slot cagurbet samson88 slot terpercaya situs slot apk slot APK SLOT slot thailand bolang 588 cariwd88 cagurbet cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet samson88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 cagurbet samson88 samson88 cariwd88 dausbet cagurbet macan238 cariwd88 samson88 cariwd88 samson88 bandar bola apk slot omo777 dausbet samson88 cariwd88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cariwd88 samson88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cagurbet cagurbet samson88 cariwd88 cagurbet cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet