Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “ Asli Mard” , “असली मर्द” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

असली मर्द

 Asli Mard

 

 

अरब देश की बात है| एक राजा था| उसके बड़े-ठाठ-बाट थे| उसके पास किसी चीज की कमी न थी|

एक दिन वह राजा लड़ाई पर गया| उसके पास खाने-पीने का सामन इतना था कि उसे लादने के लिए तीन सौ ऊंटों की जरूरत पड़ी|

दुर्भाग्य से वह दुश्मन से हार गया और बंदी बना लिया गया| उसके पास उसका रसोइया खड़ा था|

राजा ने कहा – मुझे भूख लगी है| कुछ खाने को तैयार कर दो|

रसोइए के पास मांस का एक टुकड़ा बचा था| उसने उसे देगची में डालकर उबलने को रख दिया| कहीं कुछ साग-सब्जी मिल जाए तो अच्छा होगा, यह सोचकर वह खोज में निकल पड़ा|

Read More  Akbar Birbal Hindi Story, Moral Story “Kiska naukar kon”, ”किसका नौकर कौन” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

इतने में एक कुत्ता वहां आया| मांस की गंध से उसने अपना मुंह देगची में डाल दिया| संयोग से देगची में उसका मुंह अटक गया|

उसने मुंह निकालने की बहुत कोशिश की| जब मुंह न निकला तो देगची को लेकर ही वह वहां से भागा|

राजा ने वह दृश्य देखा तो जोर से हंस पड़ा| पास में एक संतरी खड़ा था| उसने राजा की हंसी सुनी तो उसे बड़ा अचरज हुआ| उसने कहा – आप इतनी मुसीबत में हैं तब भी हंस रहे हैं| क्या बात है?

राजा ने जवाब दिया – मुझे यह सोचकर हंसी आ रही है कि कल तक मेरे रसोई के सामान को ले जाने के लिए तीन सौ ऊंटों की जरूरत होती थी, अब उसके लिए एक कुत्ता ही काफी है|

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Dheeraj Aur Shanti Ka matav” , “धीरज और शांति का महत्त्व” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

किसी ने ठीक ही कहा है कि सुख में तो सभी खुश रहते हैं, लेकिन असली मर्द तो वह है जो मुसीबत में भी हंस सके|

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki