Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Badsurat Mendhak” , “बदसूरत मेंढक” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

बदसूरत मेंढक

Badsurat Mendhak

 

 

बलसोरा के बादशाह का राज्य धनधान्य से पूर्ण था | किसी भी प्रकार की कोई कमी न थी | उनकी एक प्यारी-सी बेटी थी जिनी | उसके काले घुंघराले बाल, घनी पलकें, तीखे नयन-नक्श, हर किसी को अपनी ओर आकृष्ट करते रहते थे |

 

अनेक राजकुमार राजकुमारी जिनी का हाथ थामने का प्रयास कर चुके थे | पर जिनी सबका मजाक उड़ाती रहती थी | वह किसी में कोई कमी निकाल देती, किसी में कोई |

 

जिनी के पिता उसके जन्मदिन पर हर वर्ष कोई न कोई सुंदर उपहार दिया करते थे | जिनी को उन उपहारों में सोने की सुंदर हीरों जड़ी गेंद बेहद प्रिय थी |

 

खाली वक्त होने पर जिनी अपने महल के बाहर सुंदर बगीचे में गेंद खेल कर मन बहलाया करती थी |

 

एक दिन जिनी गेंद को जोर-जोर से उछालकर खेल रही थी | जैसे ही सूर्य की किरणों में गेंद चमकती थी, उसकी रोशनी चारों ओर फैल जाती थी | उस रोशनी को देखने में जिनी को बड़ा आनंद आ रहा था |

 

एक बार गेंद अचानक जोर से उछली और बगीचे के बीचोंबीच बने तालाब में जा गिरी | गेंद पहले लिली के पत्ते पर रुकी | जिनी गेंद पकड़ने के लिए दौड़ी, पर तब तक गेंद पानी में जा चुकी थी | सोने की गेंद होने के कारण गेंद पानी में डूब गई |

 

जिनी एकदम उदास हो गई | उसने अपना हाथ पानी में बढ़ाने की कोशिश की, पर गेंद का कहीं अता-पता नहीं था | तभी अचानक उसे एक फूल पर बैठा एक हरा-सा बदसूरत मेंढक दिखाई दिया |

 

जिनी को रोना आने लगा था कि अचानक मेंढक बोला – यदि तुम मेरी बात मानो तो मैं तुम्हारी गेंद निकाल सकता हूं |

 

जिनी तो अपनी गेंद के लिए पागल-सी हुई जा रही थी, बोली – मैं तुम्हारी सारी बातें मानने को तैयार हूं | पर ऐ मेंढक, पहले तुम मेरी गेंद बाहर निकाल दी |

 

मेंढक बोला – ऐसी जल्दी भी क्या है ? पहले मेरी बात तो सुनो | मैं तालाब में रहते-रहते थक गया हूं | यदि मैं तुम्हारी गेंद निकाल दूं तो मैं तुम्हारी सोने की थाली में तुम्हारे साथ खाना खाऊंगा |

 

जिनी जल्दी में बोली – मुझे मंजूर है, पर मेरी गेंद तो जल्दी निकालो |

Read More  Hindi Panchtantra Short Story, Moral Story “Billi ka nyay”, ”बिल्ली का न्याय” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

तुम्हें मेरी दो शर्तें और माननी होंगी | मैं तुम्हारे चांदी के गिलास में ही पानी पीऊंगा और तुम्हारे मखमली बिस्तर पर ही सोऊंगा | यदि तुम्हें मंजूर हो तो बताओ | मैं तुभी तुम्हारी गेंद निकालूंगा | मेंढक बोला |

 

जिनी ने किसी भी बात को ध्यान से सुने बिना स्वीकृति दे दी | मन में सोचने लगी कि मेंढक कुछ पागल लगता है | मेरे हां करने से क्या फर्क पड़ता है | मेंढक चन्द क्षणों में चमकीली गेंद बाहर ले आया |

 

जिनी इतराती हुई बिना मेंढक का धन्यवाद किए गेंद लेकर चल दी | वह घर के अंदर आकर गेंद रखकर अपने माता-पीता के साथ खाना खाने बैठ गई |

 

संगीत की मीठी-मीठी धुन बज रही थी, सब लोग मद्धम रोशनी में खाना खाने में व्यस्त थे | मेहमान भी मधुर धुनें सुनते हुए भोजन का आनंद ले रहे थे | जिनी बादशाह व रानी के साथ मेज पर बैठी सोने-चांदी के बर्तनों में भोजन खाने लगी | जिनी के पीछे खड़े नौकर उसके हाथ-पैर साफ कर उसकी खाने में मदद करने लिए उसके पीछे खड़े हो गए |

 

अचानक दरवाजे पर ‘हांप-हांप’ की आवाज सुनाई दी | सभी का ध्यान उस आवाज की ओर आकृष्ट हो गया | जिनी मेंढक को बिल्कुल भूल चुकी थी | उसने नौकर को दरवाजे पर जाकर देखने का आदेश दे दिया |

 

मेंढक ने नौकर से कहा – मुझसे राजकुमारी जिनी ने अपने साथ भोजन करने का वादा किया है, अत: मैं भोजन करने आया हूं | मेंढक की बात सुनकर नौकर हत्प्रभ रह गया |

 

नौकर ने जिनी से आकर कहा तो जिनी गुस्से में बोली – नहीं, मैं किसी मेंढक को नहीं जानती, दरवाजा बंद कर दो | नौकर दरवाजा बंद करने जाने लगा तो बलसोरा के बादशाह बोले – प्यारी जिनी, याद करो, कहां तुमने किसी मेंढक से वादा तो नहीं किया | हम शाही लोग किसी से वादा करके तोड़ते नहीं |

 

पिता की बात सुनकर जिनी घबरा गई | उसने देखा सभी मेहमानों की निगाहें उसी पर टिकी थीं | जिनी ने चुपचाप मेंढक को अंदर लाने की स्वीकृति प्रदान कर दी |

 

मेंढक बोला – जिनी, मैं तुम्हारे पास बैठकर भोजन करूंगा | जिनी ने मेंढक को अपनी कुर्सी पर बिठा लिया | तो मेंढक बोला – तुमने मुझे अपनी थाली में भोजन कराने का वादा किया था, मैं तुम्हारी थाली में भोजन करूंगा, मुझे मेज पर पहुंचा दो |

Read More  Hindi Short Story, Moral Story “Afvah”, ”अफवाह” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

मेंढक की बात सुनकर जिनी को बहुत गुस्सा आ रहा था, परंतु वह अपने पिता की निगाह देखकर चुप हो गई | उसने मेंढक को चुपचाप थाली के पास बिठा दिया | मेंढक के भोजन शुरू करते ही जिनी ने अपने हाथ रूमाल से पोंछ लिए | उसे बदसूरत मेंढक से बेहद चिढ़ हो रही थी |

 

जिनी ने अपने खूबसूरत चांदी के गिलास में पानी पीना शुरू कर दिया | मेंढक बोला – जिनी मुझे भी अपने गिलास में पानी दो न, मुझे बड़ी प्यास लगी है | मेंढक की बात सुनकर जिनी ने गिलास अपनी तरफ खींच लिया और गुस्से से मेंढक को देखने लगी |

 

इस पर मेंढक बोला – गुस्सा क्यों होती हो जिनी, तुम्हीं ने तो वादा किया था कि अपने चांदी के गिलास में मुझे पानी पिलाओगी | जिनी ने खिसियाते हुए गिलास मेंढक की तरफ बढ़ा दिया और चुपचाप उठ कर चल दी |

 

मेंढक के मुंह से जिनी बार-बार अपना नाम सुनकर जली-भुनी जा रही थी | तभी मेंढक बोला – अपना तीसरा वादा भूल गईं क्या ? मुझे भी बड़ी नींद आ रही है, अपने साथ मुझे भी ले चलो |

 

जिनी गुस्से में बोली – नहीं, कभी नहीं | तभी बादशाह प्यार से जिनी से बोले – प्यारी बेटी, तुम्हें वादा करने से पहले सोचना चाहिए था | अब वादा किया है तो मेंढक को भी अपने साथ ले जाओ |

 

जिनी के पीछे ‘हांप-हांप’ कर उछलता हुआ मेंढक भी चल दिया | दो सीढ़ी ऊपर जाने के बाद ही मेंढक बोला – मैं बहुत थक गया हूं, मुझे भी ले चलो उठाकर जिनी | जिनी ने चुपचाप मेंढक को उठा लिया और सोचने लगी कि इसे खाली कमरे में छोड़ दूंगी |

 

थोड़ा आगे जाकर जिनी ने मेंढक को एक खाली कमरे में बंद कर दिया और अपना कमरा अंदर से बंद करके सोने चली गई | जिनी अब निश्चिंत थी कि मेंढक को दूसरे कमरे में बंद कर दिया है | इसी निश्चिंतता के कारण जिनी को लेटते ही नींद आ गई |

 

पर कुछ ही मिनटों बाद दरवाजे पर ‘हांप-हांप’ की ठक-ठक सुनाई दी | जिनी की आंख खुल गई और वह डर गई, कहीं उसके पिता को मेंढक की आवाज सुनाई न दे जाए, उसने चुपचाप दरवाजा खोल दिया और जमीन पर पड़े कालीन पर मेंढक को सो जाने को कह कर स्वयं पलंग पर लेट गई |

Read More  Tenali Rama Hindi Story, Moral Story on “Kaun bada" , ”कौन बडा” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

पर मेंढक जिनी को तंग किए जा रहा था और जिनी झुंझलाते हुए भी कुछ करने में असमर्थ थी | सुलाना चाहती हो | अपना वादा भूल गईं क्या ?

 

वादा, वादा, वादा… जिनी गुस्से में भर उठी | उसने मेंढक को उठाकर जोर से खिड़की के बाहर फेंक दिया, पर यह क्या, वह पलट भी न पाई थी कि उसने देखा कि बगीचे में गिरते ही मेंढक राजकुमार बन गया है | चांदनी में राजकुमार का यौवन और भी निखर रहा था |

 

राजकुमार को देखकर जिनी ठगी सी रह गई, ऊपर से ही बोली – तुम कौन हो ? मैं तुमसे मिलना चाहती हूं | राजकुमार ने जिनी को नीचे आने का इशारा किया |

 

जिनी मेंढक से जितना ऊब चुकी थी, राजकुमार के पास जाने को उतना ही व्याकुल हो उठी | वह राजकुमार के पास पहुंची तो राजकुमार से मेंढक के बारे में पूछा, राजकुमार ने मेंढक के बारे में बताया |

 

मैं भी तुम्हारी तरह सिर्फ सुंदर चीजों से प्यार करता था | एक बार मैं शिकार पर गया था कि जंगल में मुझे एक बदसूरत परी मिली | मैं उसे देखकर हंस पड़ा | बस, उस बदसूरत परी ने मुझे श्राप दे दिया कि तुम जिस सुंदरता पर घमंड करते हो वह बदसूरती में बदल जाएगी और तुम हमेशा के लिए एक बदसूरत मेंढक बन जाओगे |

 

मैंने परी से बहुत क्षमा-याचना की तो परी ने मुझे श्रापमुक्त होने का तरीका बता दिया कि यदि कोई खूबसूरत राजकुमारी किसी चांदनी रात में तुम्हें गुस्से में मारेगी तो तुम पुन: पुराने स्वरूप में आ जाओगे | यदि मैं इस प्रकार की शर्तें न रखता और रात में तुम्हारे बिस्तर पर सोने की जिद न करता तो हरगिज रात में मुझे गुस्से से मारने वाली तुम जैसी राजकुमारी न मिलती और में श्रापमुक्त न होता |

 

बगदाद के राजकुमार मोबारेक की बात सुनकर राजकुमारी जिनी का दिल पसीज उठा और वह उसे इज्जत के साथ महल में ले आई | सुबह को उसका परिचय अपने माता-पिता से करवया | फिर बहुत धूमधाम से राजकुमारी जिनी और राजकुमार मोबारेक की शादी हो गई |

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

https://nongkiplay.com/ samson88 samson88 samson88 kingbokep jenongplay samson88 dausbet dausbet cagurbet samson88 dausbet slot777 cagurbet slot mpo dausbet cagurbet samson88 dausbet https://www.chabad.com/videos/ cagurbet bintang4d samson88 karinbet cagurbet samson88 samson88 karinbet samson88 samson88 samson88 samson88 dausbet cagurbet dausbet cagurbet samson88 karinbet cagurbet dausbet cariwd88 samson88 cagurbet jamur4d cariwd88 basarnasbogor.com cagurbet cariwd88 dausbet samson88 samson88 samson88 karinbet samson88 cagurbet karinbet karinbet cariwd88 dausbet cagurbet surga 898 lobi89 lobi89 akun pro thailand cagurbet cagurbet samson88 cariwd88 cariwd88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 apk slot cagurbet samson88 slot terpercaya situs slot apk slot APK SLOT slot thailand bolang 588 cariwd88 cagurbet cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet samson88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 cagurbet samson88 samson88 cariwd88 dausbet cagurbet macan238 cariwd88 samson88 cariwd88 samson88 apk slot apk slot omo777 dausbet samson88 cariwd88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cariwd88 samson88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cagurbet cagurbet samson88 cariwd88
https://nongkiplay.com/ samson88 samson88 samson88 kingbokep jenongplay samson88 dausbet dausbet cagurbet samson88 dausbet slot777 cagurbet slot mpo dausbet cagurbet samson88 dausbet https://www.chabad.com/videos/ cagurbet bintang4d samson88 karinbet cagurbet samson88 samson88 karinbet samson88 samson88 samson88 samson88 dausbet cagurbet dausbet cagurbet samson88 karinbet cagurbet dausbet cariwd88 samson88 cagurbet jamur4d cariwd88 basarnasbogor.com cagurbet cariwd88 dausbet samson88 samson88 samson88 karinbet samson88 cagurbet karinbet karinbet cariwd88 dausbet cagurbet surga 898 lobi89 lobi89 akun pro thailand cagurbet cagurbet samson88 cariwd88 cariwd88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 apk slot cagurbet samson88 slot terpercaya situs slot apk slot APK SLOT slot thailand bolang 588 cariwd88 cagurbet cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet samson88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 cagurbet samson88 samson88 cariwd88 dausbet cagurbet macan238 cariwd88 samson88 cariwd88 samson88 apk slot apk slot omo777 dausbet samson88 cariwd88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cariwd88 samson88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cagurbet cagurbet samson88 cariwd88