Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Charam Lakshya” , “चरम लक्ष्य” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

चरम लक्ष्य

Charam Lakshya

 

 

वे सवेरे-सवेरे टहल कर लौटे तो कुटिया के बाहर एक दीन-हीन व्यक्ति को पड़ा पाया| उसके शरीर से मवाद बह रहा था| वह कुष्ठ रोग से पीड़ित था|

 

उन महानुभाव ने उसे देखा| उस व्यक्ति ने धीमी आवाज में हाथ जोड़ते हुए कहा – मैं आपके दरवाजे पर शांतिपूर्वक मरने आया हूं|

 

रोगी की हालत से उनका हृदय द्रवित हो उठा, पर उसे आश्रय कैसे दें! वे अकेले तो थे नहीं और भी बहुत-से भाई-बहन साथ में रहते थे|

 

Read More  Hindi Short Story, Moral Story “  Meri mitra he ab sunder chidiya”, ” मेरी मित्र है अब सुंदर चिड़िया” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

क्षणभर मन में द्वंद्व रहा| अनंतर वे कुटिया में चले गए, पर अंत अंतर्द्वंद्व ने संघर्ष का रूप धारण कर लिया| अंतर से किसी ने कहा – ‘तू अपने को सेवक कहता है! इंसानियत का दावा करता है और उस दुखी बेबस आदमी को ठुकराता है!’

 

बाहर से किसी ने जवाब दिया – मेरे लिए तो कोई बात नहीं है, पर दूसरे लोग ऐसे रोगी को रखना पसंद नहीं करेंगे|

 

‘ठीक है, तब तू मानव-जाति की सेवा करने का दंभ छोड़ दे|’ अंतर की आवाज में खीज थी|

 

Read More  Hindi Short Story, Moral Story “ Anmol Ratan”, ”अनमोल रत्न” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

संघर्ष और तीखा हुआ और अंत में निश्चय किया कि व्यक्ति जो सही माने उसका पालन करे दूसरों का राजी या नाराजगी की परवाह न करे| जो आशा लेकर आया है जीवन के अंतिम क्षण में शांति पाना चाहता है, उसे मायूम कैसे किया जा सकता है|

 

इस निश्चय के बाद बराबर की कोठरी खाली कराई गई, असाध्य रोगी को उसमें रखा गया| इतना ही नहीं मानवता के उस पुजारी ने अपने हाथ से रोगी के घाव धोए, मवाद साफ किया और दवा लगाई|

 

रोगी बराबर वहां रहा और परम शांति के साथ उसकी जीवन-लीला समाप्त हुई|

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Dhurtta ka Parinam” , “धूर्तता का परिणाम” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

 

वह महानुभाव थे बापू, जिनके लिए मानव सर्वोपरि था और सेवा जिनके लिए जीवन का चरम लक्ष्य थी| रोगी थे संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान परचुरे शास्त्री|

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu