Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Jine ka rasta” , “जीने का रास्ता” Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

जीने का रास्ता

Jine ka rasta

 

 

किसी गांव के पास एक सांप रहता था| वह बड़ा ही तेज था| जो भी उधर से निकलता, वह उस पर दौड़ पड़ता और उसकी जान ले लेता| सारे गांव के लोग उससे तंग आ गए| वे उसे रात-दिन कोसते| आखिरकार उन्होंने उस मार्ग से निकलना ही छोड़ दिया| गांव का वह हिस्सा उजाड़-सा हो गया|

 

एक दिन एक साधु उस गांव में आए| लोगों ने उस सांप के उत्पात की बात उन्हें सुनाई|

 

गांव वालों की बात सुनकर साधु सांप के पास गए और उसे समझाते हुए कहा – यह जन्म बार-बार नहीं मिलता| ऐसा जीना किस काम का कि लोग गालियां दें|

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Aatm nirbhar” , “आत्म निर्भरता” Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

 

सांप ने पूछा – मैं क्या करूं?

 

साधु बोले – तुम हमला करना छोड़ दो| सबके साथ प्यार का व्यवहार करो|

 

सांप ने उनकी बात मान ली|

 

उस दिन से वह खुले मैदान में चुपचाप पड़ा रहता| लोगों को यह मालूम हुआ तो उनका डर धीरे-धीरे दूर हो गया और वे इधर से बेधड़क आने-जाने लगे| अब गांव के बच्चे वहां इकट्ठे हो जाते और उसके ऊपर ईंट-पत्थर मारते, उसके बदन में लकड़ी चुभोते| बेचारा सांप सब कुछ सहन कर लेता| संयोग से एक दिन वही साधु वहां आए| उसकी बुरी हालत देखकर वह चकित रह गए| उन्होंने पूछा – अरे, तुम्हें यह क्या हो गया?

Read More  Tenali Rama Hindi Story, Moral Story on “Tenali Ram bane mahamurakh”, ”तेनालीराम बने महामूर्ख” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

सांप ने सारा हाल कह सुनाया| सुनकर साधु बोले – भाई मैंने तुझे काटने से रोका था, लेकिन फुककारने से तो मना नहीं किया| जो अपने तेज को प्रकट नहीं करता, उसे कोई जीने नहीं देता है|

 

सांप ने अब असली बात समझी| उस दिन से उसने फुककारने शुरू कर दिया| उसकी फुककार सुनते ही बच्चे दूर भाग जाते| अब उन्होंने उसे सताना छोड़ दिया| सांप काटना पहले ही छोड़ चुका था इसलिए लोगों ने उससे डरना भी बंद कर दिया था| अब वे चैन से रहने लगे|

 

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Dheeraj Aur Shanti Ka matav” , “धीरज और शांति का महत्त्व” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki