Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Kaun Bada Murkh” , “कौन बड़ा मुर्ख” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

कौन बड़ा मुर्ख

Kaun Bada Murkh

एक बूढ़ी औरत के दो बेटे थे | उनका नाम इवान और तात्या था | वह दोनों को बहुत प्यार करती थी | एक बार एक दुर्घटना में बुढ़िया का बेटा तात्या मारा गया |

तात्या की मौत से बुढ़िया बहुत दुखी थी | एक दिन इवान को किसी काम के सिलसिले में गांव से बाहर जाना पड़ा, तभी एक सिपाही बुढ़िया के पास आया | बुढ़िया ने उससे पूछा – भैया, तुम कहां से आए हो ?

मां, मैं दूसरी धरती का रहने वाला हूं | सिपाही बोला |

अच्छा तो तुमने मेरे बेटे तात्या को भी देखा होगा ? कैसा है मेरा बेटा तात्या |

तात्या को मैंने कई बार देखा है | परंतु वह बहुत परेशान है |

क्यों ? बुढ़िया घबराते हुए बोली |

मां, तात्या को बिल्ली की पीठ पर बैठकर 50 मील दूर जाना पड़ता है | फिर घोड़ों को सूखी झाड़ियां खिलानी पड़ती हैं | सिपाही बोला |

अच्छा, फिर तो मेरे बेटे को बहुत मेहनत करनी पड़ती होगी | वह घोड़े को सूखी झाड़ियां कैसे खिलाता होगा, यहां तो ऊंट झाड़ियां खाते हैं |

बुढ़िया कहकर भीतर चली गई | उसके पास 100 रूबल और 10 मीटर कपड़ा व नए जूते रखे थे | उन्हें उठाकर सिपाही को दे दिया और बोली – इन चीजों को मेरे बेटे को दे देना | वह बेचारा परेशान होगा |

सिपाही सामान लेकर खुशी-खुशी चला गया | कुछ समय बाद इवान वापस आया तो मां ने सारी बात इवान को बताई | इवान सुनकर क्रोधित हो उठा कि क्या बेवकूफी करती हो ? वह सिपाही तुम्हें ठग कर ले गया है | मुझे लगता है कि दुनिया में कोई तुमसे बड़ा मुर्ख नहीं होगा | मैं घर से बाहर जा रहा हूं और तभी लौटूंगा जब इससे भी बड़ा मुर्ख ढूंढ़ लूंगा |

Read More  Ramayan Katha, Hindi Poranik Katha “Sita aur laxman ka Anugrah ”, ”सीता और लक्ष्मण का अनुग्रह” Hindi Dharmik Katha for Class 9, Class 10 and Other Classes

इवान घर से काफी दूर निकल गया | उसने देखा कि एक घर के बाहर बड़े तगड़े मुर्गे-मुर्गियां खेल रहे हैं | उसने झुककर एक मुर्गी को प्यार किया और दंडवत् प्रणाम किया | उस घर की मालिकिन खिड़की से यह सब देख रही थी | उसने इवान को भीतर बुलवाकर पूछा – यह क्या कर रहे थे ?

इवान ने उस स्त्री का अभिवादन कर कहा – यह मुर्गी मेरी मुर्गी की बड़ी बहन है | कल मेरी मुर्गी की शादी है, अत: आपकी मुर्गी को सपरिवार दावत देने आया हूं, आपको कोई एतराज तो नहीं |

स्त्री मन ही मन इवान की बेवकूफी पर हंसने लगी और बोली – मेरी मुर्गी अपने परिवार सहित विवाह में जरूर जाएगी | पर उन्हें दाना जरा जमकर खिलाना और हां विवाह की मिठाई भी इनके साथ खूब सारी भेजना |

क्यों नहीं, जल्दी ही मिठाई लेकर मुर्गी आएगी | इवान ने कहा | स्त्री ने एक बैलगाड़ी में बिठाकर मुर्गे-मुर्गी व चूजे इवान को सौंप दिए और बैलगाड़ी में खाली टोकरी रखवा दी | वह मन ही मन खुश होने लगी कि दो-चार दिन मुर्गी को दाना इवान खिलाएगा, फिर मुर्गी मिठाई की टोकरी लेकर वापस लौटेगी | इवान सब कुछ लेकर चला गया |

स्त्री का पति वापस आया तो पत्नी ने हंसकर सारा किस्सा बयान कर दिया – कैसा बेवकूफ आदमी था, मुर्गी से रिश्तेदारी लेकर आया था |

Read More  Akbar Birbal Hindi Story, Moral Story “Pandit ji”, ”पंडित जी” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

बेवकूफ तो तुम हो | क्रोधित होते हुए पति बोला – वह तुम्हें ठग कर ले गया और तुमने खुशी से सब कुछ उसके हवाले कर दिया, यहां तक कि बैलगाड़ी भी जाने के लिए दे दी |

पत्नी पछताने लगी और बोली – वह आदमी अभी एक घंटा पहले ही गया है, ज्यादा दूर नहीं गया होगा, कृपया कुछ कीजिए | नौकर को भेजकर पकड़वा लीजिए |

पति को और कुछ न सूझा | अपना घोड़ा और बंदूक लेकर उसी दिशा में चल दिया जिधर वह व्यक्ति गया था |

इवान काफी दूर जंगल में पहुंच चुका था | अचानक घोड़े की आवाज सुनकर उसे लगा कि हो सकता है कि मुर्गी-बैलगाड़ी का मालिक उसे ढूंढ़ने आ रहा हो | उसने जल्दी से बैलगाड़ी झाड़ियों की आड़ में छिपा दी |

बैलगाड़ी से टोकरी निकालकर थोड़ी दूर ले जाकर उसे उल्टा करके उस पर अपनी कमीज ढक दी | फिर टोकरी के सामने बैठकर घोड़े पर आने वाले का इंतजार करने लगा | कुछ ही क्षणों में वह व्यक्ति आ पहुंचा |

उसने पूछा – क्या तुमने इधर से किसी आदमी को मुर्गी, मुर्गे व चूजे को बैलगाड़ी पर ले जाते देखा है |

हां, श्रीमान देखा है, तुरंत अब तो वह काफी दूर निकल चुका होगा | इवान ने कहा |

ठीक है, मैं उसे पकड़ने जाता हूं | स्त्री का पति बोला |

लेकिन जंगल के टेढ़े-मेढ़े रास्ते आपको मालूम हैं न ? इवान ने पूछा |

Read More  Munshi Premchand Hindi Story, Moral Story on “Samar Yatra”, ”समर-यात्रा” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

नहीं, रास्ते तो नहीं मालूम | जाओ भाई, तुम उसे पकड़ लाओ, मैं तुम्हें इनाम में दो सौ रूबल दूंगा | पति बोला |

लेकिन मैं नहीं जा सकता | मैं बोलने वाले तोतों का जोड़ा खरीदकर लाया हूं, जो बहुत महंगा है | यह जोड़ा लोगों का भविष्य बताता है | यदि टोकरे के नीचे से एक भी तोता निकल गया तो मैं कहीं का न रहूंगा | इवान ने मासूमियत से कहा |

अरे भाई, तोता उड़ गया तो उसकी कीमत ले लेना |

तीन-तीन सौ रूबल के दो तोते खरीदे हैं | मुझे क्या पता कि बाद में तुम मुझे रूबल दोगे या नहीं |

उस व्यक्ति ने उसे यकीन दिलाने के लिए छ: सौ रूबल दिए, फिर कहा – अब तो जाओ और  उस व्यक्ति को पकड़कर लाओ |

लेकिन मैं जाऊंगा कैसे ? इवान ने पूछा

मैं तब तक तुम्हारे तोतों की रखवाली करता हूं, तुम मेरा घोड़ा ले जाओ और उस आदमी को पकड़कर लाओ | हो सकता है वह आसानी से न माने, मेरी बंदूक भी ले जाओ | पति ने कहा |

इवान ने रूबल, घोड़ा और बंदूक ली और नौ दो ग्यारह हो गया | वह व्यक्ति शाम तक इवान के वापस आने का इंतजार करता रहा, फिर टोकरा उठाकर देखा तो टोकरा खाली देख रो पड़ा |

इवान अपने घर वापस पहुंचा और मां से बोला – इस दुनिया में बहुत बड़े-बड़े मुर्ख हैं | और सारा किस्सा सुनाकर हंसने लगा | फिर अगले दिन बैलगाड़ी और मुर्गी भी जंगल से ले आया |

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

https://nongkiplay.com/ samson88 samson88 samson88 kingbokep jenongplay samson88 dausbet dausbet cagurbet samson88 dausbet slot777 cagurbet slot mpo dausbet cagurbet samson88 dausbet https://www.chabad.com/videos/ cagurbet bintang4d samson88 karinbet cagurbet samson88 samson88 karinbet samson88 samson88 samson88 samson88 dausbet cagurbet dausbet cagurbet samson88 karinbet cagurbet dausbet cariwd88 samson88 cagurbet jamur4d cariwd88 basarnasbogor.com cagurbet cariwd88 dausbet samson88 samson88 samson88 karinbet samson88 cagurbet karinbet karinbet cariwd88 dausbet cagurbet surga 898 lobi89 lobi89 akun pro thailand cagurbet cagurbet samson88 cariwd88 cariwd88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 apk slot cagurbet samson88 slot terpercaya situs slot apk slot APK SLOT slot thailand bolang 588 cariwd88 cagurbet cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet samson88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 cagurbet samson88 samson88 cariwd88 dausbet cagurbet macan238 cariwd88 samson88 cariwd88 samson88 bandar bola apk slot omo777 dausbet samson88 cariwd88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cariwd88 samson88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cagurbet cagurbet samson88 cariwd88 cagurbet cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet