Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Mataya do Hridya ek” , “माताएं दो हृदय एक” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

माताएं दो हृदय एक

Mataya do Hridya ek

पाण्डु की दो पत्नियां थीं – माद्री और कुंती| दोनों रूपवती और गुणवती थीं| दोनों के हृदय में धर्म और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक निष्ठा थी| दोनों पाण्डु को अपने जीवन का सर्वस्व समझती थीं| दोनों में परस्पर बड़ा प्रेम था| माद्री अवस्था में कुछ बड़ी थी| अत: कुंती उसे अपनी बड़ी बहन समझती थी|

माद्री मद्र देश की राजकन्या थी| कुंती का जन्म शूरसेन प्रदेश में हुआ था| दोनों के जन्मस्थान में बहुत बड़ा अंतर था, किंतु दोनों ने अपने हृदय की विशालता और उदारता से उस अंतर को पाट दिया था| दोनों का पृथक-पृथक शरीर था, पृथक-पृथक नाम भी था, किंतु दोनों को शरीर एक प्राण थीं| दोनों में कभी भी अधिकार को लेकर विवाद उत्पन्न नहीं हुआ| पाण्डु चाहे जिसके भवन में रहें, दोनों सुखी और संतुष्ट रहती थीं|

पाण्डु अपनी दोनों पत्नियों को समान रूप से प्यार करते थे| एक बार वेदव्यास जी ने पाण्डु से पूछा, राजन ! आप अपनी दोनों पत्नियों में किसे सबसे अधिक प्यार करते हैं?

पाण्डु ने उत्तर दिया, व्यास जी, मैं तो जानता ही नहीं कि मेरी दो पत्नियां हैं| मेरी दोनों पत्नियां एक समान हैं| इसलिए मैं क्या बताऊं कि मैं किसे सबसे अधिक प्यार करता हूं|

कुंती के गर्भ से तीन और माद्री के गर्भ से दो पुत्र पैदा हुए थे| कुंती के पुत्रों का नाम – युधिष्ठिर, भीम और अर्जुन था| माद्री के पुत्रों का नाम था – नकुल और सहदेव| जिस प्रकार कुंती और माद्री में परस्पर प्रेम था, उसी प्रकार कुंती और माद्री के पुत्रों में भी परस्पर बड़ा प्रेम था| उनके प्रेम को देखकर कोई कह नहीं सकता था कि वे दो मांओं की संतानें हैं| वे निरंतर पांचों उंगलियों की भांति आपस में मिलजुलकर रहते थे|

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Hamare Klesh Aur Vikaro Ko door Karte Hein Haunman” , “हमारे क्लेश और विकारों को दूर करते हैं हनुमान” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

पाण्डु अपने जीवन के अंतिम दिनों में एक अभिशाप के कारण पर्वत पर तप करने के लिए चले गए थे| साथ में उनकी दोनों पत्नियां और पुत्र भी थे| संयोग की बात, वहीं पाण्डु का स्वर्गवास हो गया|

पाण्डु के स्वर्गवास होने पर उनकी दोनों पत्नियों ने उनके साथ ही मर जाने का निश्चय किया| उन दिनों भारत की कर्तव्यप्रिय और धर्मशील स्त्री अपने पति की मृत्यु के पश्चात जीवित रहना पसंद नहीं करती थी| वह वैधव्य को जीवन का कलंक मानती थी| अत: पति के साथ ही साथ अपने अस्तित्व की रेखा को भी मिटा देती थी|

माद्री के साथ ही साथ जब कुंती भी पाण्डु के साथ मर जाने के लिए उद्यत हुई, तो माद्री चिंतित हो उठी| वह कुंती से बोली, बहन, मैं तुम्हारे धर्मपालन में विघ्न नहीं डाल रही हूं, किंतु तुम्हारा ध्यान एक ओर अवश्य खींचना चाहती हूं| मैं तुमसे उम्र में बड़ी हूं| अत: तुम्हारा ध्यान खींचना अपना कर्तव्य भी मानती हूं| स्वर्गवासी महाराज के पांच पुत्र हैं| तीन तुम्हारे गर्भ से पैदा हुए हैं और दो मेरे गर्भ से| अभी पांचों छोटी वय के हैं| यदि महाराज के साथ हम दोनों भी स्वर्ग चली जाएंगी तो, उनका पालन-पोषण कैसे होगा? माद्री कहते-कहते मौन हो गई| उसका गला रुंध-सा गया| वह कुछ क्षणों तक मौन रहकर पुन: बोली, तुमने मुझे सदा अपनी बड़ी बहन समझा है| मैं तुमसे अंचल फैलाकर भिक्षा मांग रही हूं| अपने लिए नहीं, स्वर्गवासी महाराज के पुत्रों के लिए| तुम अपने को जीवित रखो पुत्रों का पालन-पोषण करना भी बहुत बड़ा तप होता है| तुम्हारे द्वारा पालित और पोषित होकर पांचों राजकुमार जब बड़े होंगे, तो समाज और देश की सेवा करेंगे| तुम्हारा नाम अमिट हो जाएगा बहन|

Read More  Motivational Story “Mahatma Gandhi aur Vinoba Bhave se juda prerak prashan” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

कुंती ने जिस प्रकार सदा माद्री के सामने मस्तक झुकाया था, उसी प्रकार आज भी उसका मस्तक झुक गया| उसकी आंखें भर आईं| उसने आंखों के सागर के मोतियों को बिखेरते हुए कहा, बहन माद्री, तुम जो चाहती हो, मैं वही करूंगी|

माद्री साश्रुनयन पुन: बोली, कुंती मुझे तुम पर भरोसा है| मैं गंगा पर अविश्वास कर सकती हूं, पर तुम पर नहीं कर सकती| फिर भी बहन, मैं एक मां हूं| मैं अपने दो छोटे-छोटे पुत्रों को तुम्हारे ही भरोसे छोड़कर जा रही हूं| तुम इन्हें देखना| ये दोनों कभी भी यह नहीं समझने पाएं कि इनकी मां नहीं है|

Read More  Akbar Birbal Hindi Story, Moral Story “Dadhi pakadne ki saja”, ”दाढ़ी पकड़ने की सजा” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

कथन को समाप्त करते-करते माद्री के हृदय के टुकड़े गल-गलकर उसकी आंखों की राह से बहने लगे| कुंती ने कोई उत्तर नहीं दिया| वह माद्री के गिरते हुए आंसुओं को देखकर मूक-सी बन गई| वह माद्री की आंखों के मोतियों को बीन-बीनकर अपने अंचल में रखने लगी| उसने अपने पल्लू से माद्री की आंखों के आंसुओं को पोंछते हुए कहा, बहन माद्री, मैं प्राण दे दूंगी, पर तुम्हारे विश्वास के तार को टूटने नहीं दूंगी|

माद्री ने पाण्डु के साथ ही अपने शरीर का त्याग कर दिया| कुंती पांचों पुत्रों को लेकर तप करने लगी, उन्हें पालने और पोसने में अपने को मिटाने लगी|

महाभारत के पृष्ठों से पता चलता है कि कुंती ने पांचों पुत्रों को समान प्यार देने में विधाता को भी पीछे छोड़ दिया था| विधाता ने हाथों और पैरों में पांच उंगलियां बनाई हैं जो परस्पर छोटी और बड़ी हैं, किंतु कुंती के प्रेम के हाथ की उंगलियां कभी भी छोटी-बड़ी नहीं हुईं| धन्य थी कुंती ! उसने माता के कर्तव्य का पालन जिस तरह किया उसके लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम ही होगी| वह अपने कर्तव्य-पालन से ही अमर बन गई है| स्वर्ग की देवियों के आसन पर बैठने के योग्य बन गई है|

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

https://nongkiplay.com/ samson88 samson88 samson88 kingbokep jenongplay samson88 dausbet dausbet cagurbet samson88 dausbet slot777 cagurbet slot mpo dausbet cagurbet samson88 dausbet https://www.chabad.com/videos/ cagurbet bintang4d samson88 karinbet cagurbet samson88 samson88 karinbet samson88 samson88 samson88 samson88 dausbet cagurbet dausbet cagurbet samson88 karinbet cagurbet dausbet cariwd88 samson88 cagurbet jamur4d cariwd88 basarnasbogor.com cagurbet cariwd88 dausbet samson88 samson88 samson88 karinbet samson88 cagurbet karinbet karinbet cariwd88 dausbet cagurbet surga 898 lobi89 lobi89 akun pro thailand cagurbet cagurbet samson88 cariwd88 cariwd88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 apk slot cagurbet samson88 slot terpercaya situs slot apk slot APK SLOT slot thailand bolang 588 cariwd88 cagurbet cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet samson88 cariwd88 cagurbet cariwd88 cariwd88 cagurbet samson88 samson88 cariwd88 dausbet cagurbet macan238 cariwd88 samson88 cariwd88 samson88 apk slot apk slot omo777 dausbet samson88 cariwd88 cagurbet dausbet samson88 samson88 cagurbet cariwd88 samson88 cagurbet dausbet