Hindi Short Story, Moral Story “  Monu Ki Kharidari”, ”मोनू की खरीददारी” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

मोनू की खरीददारी

 Monu Ki Kharidari

 

 मोनू के पिताजी,आज शहर से वापस आ रहे हैं।  मोनू बहुत खुश है।  मोनू, मीना को भी अपने घर ले जाता है।  मोनू के पिताजी का पैर फिसलने के कारण उनके हाथ की हड्डी टूट गयी थी तो डॉक्टर को उनके हाथ पर प्लास्टर लगाना पड़ा।  सब चिंतित होते हैं।

 मोनू की माँ, घर का सामान बाज़ार से खरीदकर लाने की जिम्मेदारी मोनू को दे देतीं हैं।

 और अगले दिन……..

मोनू, मीना पेड के नीचे बैठे हैं।  मोनू चिंतित है कि वह घर के सामान की खरीददारी कैसे करेगा।  मीना खेल के माध्यम से मोनू का डर दूर करने का तरीका निकालती है। ….

Read More  Motivational Story “Futa ghada”,”फूटा घड़ा” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

पात्र परिचय-

  1. मीना – दुकानदार (लालाजी)
  2. मोनू- ग्राहक
  3. पेड़- दुकान (मान लेते हैं)

मोनू- लालाजी आधा किलो चीनी और नहाने का साबुन चाहिए।

 मीना- साबुन कौन सा दूँ मोनू बेटा, खुशबू वाला या नीम वाला।

 मोनू- खुशबू वाला साबुन कितने रुपये का है?

मीना- खुशबू वाला 7  रुपये का और नीम वाला 5  रूपये का ।

 मोनू-(सोचते हुए….नीम वाला सफाई भी अच्छी करता है और सस्ता भी है। ) नीम वाला साबुन।

 मीना, मोनू की तारीफ करती है और हौसला भी बढाती है।

 और अगले दिन…………(मोनू सामान की सूची लेकर दुकान पर)

Read More  Munshi Premchand Hindi Story, Moral Story on “Karodpati”, ”करोडपति” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

मोनू- लालाजी, मुझे दो नहाने के साबुन, सरसों का तेल, 100 ग्राम हल्दी और नमक की थैली दे दीजिये।

 लालाजी- (सामान का हिसाब लगाते हुए) मोनू बेटा नमक कौन सा दूँ? सस्ते वाला या आयोडीनयुक्त नमक!

मोनू- सस्ते वाला दीजिये।

(मोनू खुश है …और मन ही मन बाते करते हुए घर जाता है)

 ……..और घर पर

 डॉक्टर बाबू, मोनू के पिताजी के हाथ की जांच कर रहे हैं।

 मोनू आकर सारा सामान अपनी माँ को देता है…और बचाए हुए पैसे भी देता है।

 डॉक्टर बाबू – (नमक की थैली देखकर) अरे मोनू! ये साधारण नमक क्यों लेकर आये हो?

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Jhopadi me rah janseva ka sandesh diya chanakya ne” , “चिड़िया और हाथी का युद्ध” Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

मोनू- नमक तो सब एक जैसे ही होते हैं डॉक्टर बाबू ।

 डॉक्टर बाबू- इस नमक में आयोडीन नहीं है।

 मोनू- आयोडीन क्या होता है? डॉक्टर बाबू!

डॉक्टर बाबू समझाते हैं कि आयोडीन एक ऐसा तत्व है जो हमारे शरीरके लिए बहुत जरूरी है।  यह दिमाग को तेज बनाता है, और किसी कम को ध्यान लगाकर सही तरीके से करने में मदद करता है।  साथ ही हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है।  याद रखो, शरीर को स्वस्थ रखने और दिमाग को तेज बनाने के लिए रोज खाने में आयोडीनयुक्त नमक ही लेना चाहिए।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki