Indian Geography Notes on “Himalaya”, “हिमालय” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

हिमालय

Himalaya

हिमालय संस्कृत के ‘हिम’ तथा ‘आलय’ शब्दों से मिलकर बना है, जिसका शब्दार्थ ‘बर्फ़ का घर’ होता है। हिमालय भारत की धरोहर है। हिमालय पर्वत की एक चोटी का नाम ‘बन्दरपुच्छ’ है। यह चोटी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में स्थित है। इसकी ऊँचाई 20,731 फुट है। इसे सुमेरु भी कहते हैं। हिमालय एक पूरी पर्वत शृंखला है, जो भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत को अलग करता है। यह भारतवर्ष का सबसे ऊँचा पर्वत है, जो उत्तर में देश की लगभग 2500 किलोमीटर लंबी सीमा बनाता है और देश को उत्तर एशिया से पृथक करता है। कश्मीर से लेकर असम तक इसका विस्तार है।

Read More  Indian Geography Notes on “Indus River”, “सिन्धु नदी” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

हिमालय एक पर्वत शृंखला है जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है। संसार की अधिकाश ऊँची पर्वत चोटियाँ हिमालय में ही स्थित हैं। विश्व के 100 सर्वोच्च शिखरों में हिमालय की अनेक चोटियाँ हैं। विश्व का सर्वोच्च शिखर सगरमाथा या माउंट एवरेस्ट हिमालय का ही एक शिखर है।

हिमालय में 100 से ज्यादा पहाड हैं जॊ 7200 मीटर से ऊँचे हैं। ये सभी पहाड़ छह देशॊं की सीमाओं को छूते हैं। ये देश हैं नेपाल, भारत, भूटान तिब्बत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान। हिमालय की कुछ प्रमुख नदियों में शामिल हैं – सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और यांगतेज। हिमालय रेंज में 15 हजार से ज्यादा ग्लेशियर हैं जो 12 हजार वर्ग किलॊमीटर में फैले हुए है। 70 किलॊमीटर लंबा सियाचीन ग्लेशियर विश्च का दूसरा सबसे लंबा ग्लेशियर है। हिमालय कॊ कई नामॊं से भी जाना जाता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सागरमाथा हिमाल, अन्नपूर्णा, गणेय, लांगतंग, मानसलू, रॊलवालिंग, जुगल, गौरीशंकर, कुंभू, धौलागिरी और कंचनजंघा है। हिमालय में कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी है। इसमें हरिद्वार, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गॊमुख, देव प्रयाग, ऋषिकेश, माउंट कैलाश, मनसरॊवर तथा अमरनाथ हैं।

Read More  Indian Geography Notes on “Narmada River”, “नर्मदा नदी” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

भूनिर्माण के सिद्धांतों के अनुसार यह भारत-आस्ट्र प्लेटों के एशियाई प्लेट में टकराने से बना है । इसकी उम्र 4 करोड़ साल आंकी गई है । भारतीय ग्रंथ गीता में इसका उल्लेख मिलता है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.