Indian Geography Notes on “Monsoon in India”, “मानसून” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

मानसून

Monsoon in India

मानसून से अभिप्राय है- ‘वे हवाएँ, जिनकी दिशा ऋतु के अनुसार बदल जाती है।’ हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली वे विशेष हवाएँ, जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा करातीं हैं। मानसून भारतीय कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है, इसके साथ ही भारत के लोक जीवन से भी गहरे जुड़ा है। यह गर्मी की तपिश से निजात दिलाता है और लोगों में उत्साह व खुशी का संचार करता है। भारत में मानसून हिन्द महासागर व अरब सागर की ओर से हिमालय की ओर आने वाली हवाओं पर निर्भर करता है। जब ये हवाएँ भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर पश्चिमी घाट से टकराती हैं तो भारत तथा आस-पास के देशों में भारी वर्षा होती है। ये हवाएँ दक्षिण एशिया में जून से सितम्बर तक सक्रिय रहती हैं। वैसे किसी भी क्षेत्र का मानसून उसकी जलवायु पर निर्भर करता है।

प्रकार

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की अर्थव्यवस्था अधिकांशत: कृषि पर ही निर्भर है। इसीलिए यह बहुत आवश्यक है कि पर्याप्त मात्रा में जल कृषि के लिए उपलब्ध हो। मानसून में होने वाली अच्छी वर्षा काफ़ी हद तक किसानों को समृद्ध बना देती है। भारत ही नहीं विश्व की कई प्रमुख फ़सलें मानसूनी वर्षा पर निर्भर हैं। भारत अगर छह ऋतुओं का देश है, तो मानसून उस चक्र की धुरी है। आज भी मानसून से होने वाली वर्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है। सकल घरेलू उत्पाद का 30 प्रतिशत कृषि से आता है, जबकि लगभग 67 प्रतिशत मजदूरों की निर्भरता कृषि या इस पर आधारित उद्योगों पर ही है। मानसूनी हवाओं के दो प्रकार होते हैं-

गर्मी का मानसून, जो अप्रैल से सितम्बर तक चलता है।

जाड़े का मानसून, जो अक्टूबर से मार्च तक चलता है।

भारत में वर्षा करने वाला मानसून दो शाखाओं में बँटा होता है-

अरब सागर का मानसून

Read More  Indian Geography Notes on “Mahanadi”, “महानदी” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

बंगाल की खाड़ी का मानसून

नाम तथा विस्तार

भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया में कृषि का आधार मानसून है। ‘मानसून’ शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के ‘मौसिम’ शब्द से हुई है। अरब के समुद्री व्यापारियों ने समुद्र से स्थल की ओर या इसके विपरीत चलने वाली हवाओं को ‘मौसिम’ कहा, जो आगे चलकर ‘मानसून’ कहा जाने लगा। मानसून का जादू और इसका जीवन–संगीत भारतीय उपमहाद्वीप में ही फैला हो, ऐसा नहीं है। वास्तव में, यह पृथ्वी पर सबसे बड़ी जलवायु संरचना है। भूगोल पर इसका विस्तार लगभग 10 डिग्री दक्षिणी अक्षांश से लेकर 25 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक है। यद्यपि मानसून मुख्य रूप से दक्षिण और दक्षिण–पूर्व एशिया, मध्य अफ़्रीका तथा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पूर्ण विकसित रूप में मिलता है, किंतु अमेरिका और मेक्सिको के पश्चिमी भागों तक इसके तार जुड़े हैं। संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा एशिया में थाइलैंड, म्यांमार, लाओस तथा वियतनाम में मानसून का प्रभाव गर्मियों में स्पष्ट तौर पर दिखाई देता है, जबकि हिन्द महासागर के विस्तृत जलराशि के चलते इंडोनेशियाई द्वीप समूहों पर इसका प्रभाव कम है। दक्षिणी चीन एवं फिलीपींस में जाड़े के दिनों में चलने वाली व्यापारिक पवनों का गर्मी के दिनों में गायब होना भी मानसूनी हवाओं के चलते ही है।

भौगोलिक तथ्य

प्रकृति के लय-ताल में बँधे मानसून चक्र को पृथ्वी और समुद्री जल के ऊपर वर्ष भर पड़ने वाली सौर ऊष्मा के फलस्वरूप होने वाले तापांतर के रूप में समझा जा सकता है। जलीय एवं स्थलीय भागों में सौर विकिरण को धारण करने की क्षमता अलग-अलग होती है। स्थल भाग की तुलना में, सूर्य की ऊष्मा समुद्री जल को अधिक देर से गर्म कर पाती है। जाड़े के पश्चात अप्रैल-मई में सूर्य की गर्मी पाकर, भारतीय प्रायद्वीप तथा दक्षिण-पूर्व एशिया का स्थलीय भाग, जहाँ खूब गर्म हो जाता है, वहीं हिन्द महासागर की विशाल जलराशि अपेक्षाकृत ठंडी होती है।

स्थलीय भाग में हवाएँ गर्म होकर ऊपर की ओर उठती हैं और निम्न दाब की स्थिति पैदा हो जाती है। तापांतर और निम्न दाब की स्थिति में अरब सागर और ‘बंगाल की खाड़ी’ में उच्चदाब की स्थिति वाली शीतल समुद्री पवन अपने साथ भारी नमी लिए आगे बढ़ती है। भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिम में सहयाद्रि और उत्तर में हिमालय पर्वत जैसे रुकावट को पाकर मानसूनी हवाएँ ऊपर उठती हैं और शीतलन के पश्चात उसकी नमी से संघनित होकर वर्षा की बूँदों में बदल जाती है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में प्रायः एक साथ उठने वाली मानसूनी पवन के आगे बढने पर केरल के निकट पश्चिमी घाट और पूर्वी भारत के मेघालय में गारो-खासी की पहाड़ियों से टकराकर 2500 मिलीमीटर से भी अधिक वर्षा करती है।[1]

Read More  Indian Geography Notes on “Geography of the Himalayas” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

‘बंगाल की खाड़ी’ से चलने वाली शाखा पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत, म्यांमार, भूटान और नेपाल में वर्षा करती है। दक्षिण-पूर्वी मानसून की दोनों शाखाएँ आगे बढने पर गंगा के मैदानी हिस्से में मिलकर पश्चिम भारत होते हुए पाकिस्तान की ओर बढ़ जाती है। दक्षिण-पूर्वी मानसून जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, उसकी नमी कम होती जाती है और वर्षा की मात्रा भी। सितम्बर के अंत में स्थिति उल्टी होने पर, हवाएँ अपना रुख बदल लेती हैं और मध्य भारत के मैदानों और ‘बंगाल की ख़ाड़ी’ के ऊपर से लौटते हुए वापसी में नमी से भर जाती हैं। उत्तर–पश्चिमी दिशा में बहती हुई, नमी से भरी ये मानसूनी हवाएँ लौटते समय भारत के तमिलनाडु, श्रीलंका तथा ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी भागों में सामान्य से भारी वर्षा करती हैं।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण

मानसून की उत्पत्ति एवं इसकी भविष्यवाणी प्रारंभ से ही लोगों के लिए जिज्ञासा एवं खोज का विषय रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्षा के दिनों का अनुमान प्राचीन काल से ही भारतीय पंडितों द्वारा किया जाता रहा है। आने वाली मानसून से संभावित वर्षा का पूर्वानुमान कोई आसान काम नहीं है। वैज्ञानिक तरीके से 1884 से ही इस दिशा में प्रयास चल रहे हैं। भारतीय उप-महाद्वीप में मानसून की लंबी अवधि के लिए भविष्यवाणी की जिम्मेदारी 1875 में स्थापित ‘भारत मौसम विभाग’ निभा रहा है। मौसम विभाग द्वारा 16 क्षेत्रीय एवं वैश्विक राशियों का उपयोग कर 1988 में एक मॉडल विकसित किया गया, ताकि लंबी अवधि के लिए मानसून की भविष्यवाणी की जा सके। इन राशियों में तापमान से संबधित 6, वायुदाब क्षेत्र से संबधित 3, दबाव में भिन्नता की स्थिति के लिए 5 तथा हिमक्षेत्र से संबधित 2 राशि हैं। विभिन्न स्थानों पर लिए गए ताप, दाब, आर्दता जैसी स्थलीय, समुद्री एवं वायुमंडलीय भौतिक राशियों के मान पर आधारित सांख्यिकीय मॉडल की सहायता से संभावित मानसून की वर्षा का अनुमान लगाया जाता है। ‘सुपर कंप्यूटर’ का भी उपयोग कर, घात प्रतिगमन मॉडल की सहायता से प्राप्त वर्ष-मान 4 प्रतिशत संभावित त्रुटि सीमा के लिए स्वीकार्य होता है।

Read More  Indian Geography Notes on “Indus River”, “सिन्धु नदी” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

भारतीय मानसून

भारतीय मानसून हिन्द महासागर व अरब सागर की ओर से हिमालय की ओर आने वाली हवाओं पर निर्भर करता है। जब ये हवाएँ भारत के दक्षिण पश्चिम तट पर पश्चिमी घाट से टकराती हैं तो भारत तथा आस-पास के देशों में भारी वर्षा होती है। ये हवाएँ दक्षिण एशिया में जून से सितम्बर तक सक्रिय रहती हैं। वैसे किसी भी क्षेत्र का मानसून उसकी जलवायु पर निर्भर करता है। भारत के संबंध में यहाँ की जलवायु ऊष्णकटिबंधीय है और ये मुख्यतः दो प्रकार की हवाओं से प्रभावित होती है- ‘उत्तर-पूर्वी मानसून’ व ‘दक्षिणी-पश्चिमी मानसून’। उत्तर-पूर्वी मानसून को प्रायः ‘शीत मानसून’ कहा जाता है। यह हवाएँ मैदान से सागर की ओर चलती हैं, जो हिन्द महासागर, अरब सागर और ‘बंगाल की खाड़ी’ को पार करके आती हैं। यहाँ अधिकांश वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून से होती है। भारत में पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर से कर्क रेखा निकलती है। इसका देश की जलवायु पर सीधा प्रभाव पड़ता है। ग्रीष्म, शीत और वर्षा ऋतुओं में से वर्षा ऋतु को प्रायः ‘मानसून’ नाम से सम्बोधित कर दिया जाता है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

https://nongkiplay.com/ samson88 samson88 samson88 kingbokep jenongplay dausbet dausbet cagurbet dausbet dausbet cagurbet slot mpo dausbet cagurbet samson88 dausbet https://www.chabad.com/videos/ cagurbet bintang4d karinbet cagurbet samson88 samson88 karinbet samson88 samson88 samson88 samson88 dausbet cagurbet dausbet cagurbet samson88 karinbet cagurbet dausbet jamur4d basarnasbogor.com cagurbet dausbet karinbet samson88 cagurbet karinbet karinbet dausbet cagurbet surga 898 lobi89 lobi89 akun pro thailand cagurbet cagurbet cagurbet apk slot cagurbet slot terpercaya situs slot apk slot APK SLOT slot thailand bolang 588 cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet samson88 cagurbet cagurbet dausbet cagurbet macan238 bandar bola apk slot omo777 dausbet cagurbet dausbet cagurbet cagurbet dausbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet surga898 arusjitu slot gacor bandar bola cagurbet cagurbet dausbet dausbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet cagurbet cagurbet bintang4d joker4d slot2d cagurbet dausbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet samson88 samson88 joker4d bintang4d slot2d livetotobet samson88 nobartv cagurbet samson88 cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet dausbet dausbet samson88 dausbet samson88 samson88 cagurbet cagurbet cagurbet cagurbet samson88 samson88 cagurbet apk slot landaktoto cagurbet dausbet cagurbet samson88 dausbet slot gacor 2026 dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet samson88 dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet dausbet slot gacor slot gacor apk slot dausbet dausbet mahongtoto dausbet dausbet dausbet mahongtoto slot qris bandar bola dausbet apk slot apk slot