Akbar Birbal Hindi Story, Moral Story “Tota na khata he na pita he”, ”तोता ना खाता है ना पीता है…” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

तोता ना खाता है ना पीता है…

Tota na khata he na pita he  

 एक बहेलिए को तोते में बडी़ ही दिलचस्पी थी। वह उन्हें पकड़ता, सिखाता और तोते के शौकीन लोगों को ऊंचे दामों में बेच देता था।

एक बार एक बहुत ही सुंदर तोता उसके हाथ लगा।

उसने उस तोते को अच्छी-अच्छी बातें सिखाईं, उसे तरह-तरह से बोलना सिखाया और उसे लेकर बादशाह अकबर के दरबार में पहुंच गया।

दरबार में बहेलिए ने तोते से पूछा- बताओ, यह किसका दरबार है?

तोता बोला- ‘यह जहांपनाह बादशाह अकबर का दरबार है।’ सुनकर बादशाह अकबर बडे़ ही खुश हुए।

Read More  Munshi Premchand Hindi Story, Moral Story on “Hans aur Kova”, ”हंस और कौआ” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

वह बहेलिए से बोले, ‘हमें यह तोता चाहिए, बोलो इसकी क्या कीमत मांगते हो।’

बहेलिया बोला- जहांपनाह, सबकुछ आपका है आप जो दें वही मुझे मंजूर है।

बादशाह अकबर को जवाब पसंद आया और उन्होंने बहेलिए को अच्छी कीमत देकर उससे तोते को खरीद लिया।

महाराजा बादशाह अकबर ने तोते के रहने के लिए बहुत खास इंतजाम किए। उन्होंने उस तोते को बहुत ही खास सुरक्षा के बीच रखा और रखवालों को हिदायत दी कि इस तोते को कुछ नहीं होना चाहिए।

यदि किसी ने भी मुझे इसकी मौत की खबर दी तो उसे फांसी पर लटका दिया जाएगा।

अब उस तोते का बडा़ ही ख्याल रखा जाने लगा। मगर विडंबना देखिए कि वह तोता कुछ ही दिनों बाद मर गया। अब उसकी सूचना महाराज को कौन दें?

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Shatruo me photo se apna labh” , “शत्रुओं में फूट से अपना लाभ” Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

रखवाले बडे़ परेशान थे। तभी उनमें से एक बोला कि बीरबल हमारी मदद कर सकता है और यह कहकर उसने बीरबल को सारा वृतांत सुनाया तथा उससे मदद मांगी।

बीरबल ने एक क्षण कुछ सोचा और फिर रखवाले से बोला- ठीक है! तुम घर जाओ, महाराज को सूचना मैं दूंगा।

बीरबल अगले दिन दरबार में पहुंचे और बादशाह अकबर से कहा, ‘हुजूर आपका तोता…’

बादशाह अकबर ने पूछा- ‘हां-हां क्या हुआ मेरे तोते को?’

बीरबल ने फिर डरते-डरते कहा- ‘आपका तोता जहांपनाह…’

हां-हां बोलो बीरबल क्या हुआ तोते को?

‘महाराज आपका तोता…।’ बीरबल बोला।

Read More  Motivational Story “Safalta ka Dwar -  Atamvishvas”,”सफलता का द्वार- आत्मविश्वास” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

‘अरे खुदा के लिए कुछ तो कहो बीरबल मेरे तोते को क्या हुआ’, बादशाह अकबर ने खीजते हुए कहा।

‘जहांपनाह, आपका तोता ना तो कुछ खाता है ना कुछ पीता है, ना कुछ बोलता है ना अपने पंख फडफडाता है, ना आंखें खोलता है और ना ही…’ राजा ने गुस्से में कहा- ‘अरे सीधा-सीधा क्यों नहीं बोलते की वो मर गया है।’

बीरबल तपाक से बोला- ‘हुजूर, मैंने मौत की खबर नहीं दी बल्कि ऐसा आपने कहा है, मेरी जान बख्शी जाए।’

…और महाराज निरूत्तर हो गए।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki