Hindi Poem of Agnishekhar “Kavi Aur Khajuraho , “कवि और खजुराहो” Complete Poem for Class 10 and Class 12

कवि और खजुराहो -अग्निशेखर

Kavi Aur Khajuraho -Agnishekhar

 

लहकती सरसों और आम्र-मंजरियों से होकर
हमने मोटरबाईक पर दौड़ते
छोड़ दिए पीछे गाय-बकरियों को चराते लोग
खेत काटतीं पसीना पोंछतीं स्त्रियाँ
पलाश की दहकती झाड़ियों
और बासों के झुरमुट से होकर
हम आम के बौर सूँघते

पहुँचे खजुराहो

हम जिन्हें रास्ते भर छोड़ आए थे पीछे
रोज़मर्रा की दुनिया में निमग्न
वे हमसे पहले पहुँच चुके थे खजुराहो
ये मिथुन मूर्तियाँ
ये अप्सराएँ और यक्षिणियाँ
अभी गा रही थीं सूरज पर खेती करने
और चाँद पर खलिहान लगाने के गीत
अभी दोहरा रही थीं
हिम्मत से हल जोतने के संकल्प
ताकि नहीं जाना पड़े
उनके सुहग को परदेस
वे गा रही थीं स्वप्न
कर रही थीं

Read More  Hindi Poem of Mahadevi Verma “Deepak Par Patang ”, “दीपक पर पतंग ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

अत्महत्याओं का प्रतिरोध

ये हैं स्त्रियाँ श्रम और राग से भरीं
उम्मीद और उमंगो में पगीं
सिरजती देहातीत

परा-भौतिक दुनियाएँ

ये मूर्तियाँ हैं केन नदी की जलतरंगे
कोई सँवरती एकान्त में
देखती आइना दूसरी
वो निकालती काँटा पाँव से
यह अलसाई नवयौवना
अंगड़ाई लेती
पुचकारती ममत्व से

पास खड़े बच्चों को

वे व्याल बिम्बों के बीच
उद्दाम मुक्तछ्न्द मैथुन करतीं
खजुराहो की मेनकाएँ
ठेंगा दिखतीं
किसी भी समाधि-सुख को

वो देखो दुल्हादेव मन्दिर के पश्चिमी कोण में
असम्भव मिथुन मुद्रा में लीन

एक अल्हड़ आदिवासिन…

लहकती सरसों और आम्र-मंजरियों से होकर
हम छोड़ते हैं खजुराहो पीछे
देखते पानी भरने जातीं
इन्हीं स्त्रियों को
जो थीं अभी दीवारों पर उकेरी गईं
गा रहीं–

Read More  Hindi Poem of Sahir Ludhianvi “Aao ki koi khwab bune“ , “आओ कि कोई ख़्वाब बुनें” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

“मटका न फूटे खसम मर जाए
भौंरा तेरा पानी
गज़ब कर जाए”

जवाब देती हैं बुन्देलखण्ड से उनकी बहनें–

“भूख के मरे ‘बिरहा’ बिसर गयो
भूल गई ‘कजरी’, ‘कबीर’…”

रुको सारथि
कवि केशव तिवारी
उतरा मेरे करेजवा में तीर…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki