Hindi Poem of Ajay Pathak “Charo dham Nahi , “चारों धाम नहीं ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

चारों धाम नहीं -अजय पाठक

Charo dham Nahi – Ajay Pathak

 

रिश्तों में अब आदर्शों का कोई काम नहीं
वह भी राधा नहीं रही और हम भी श्याम नहीं।
सीतायें बंदी हैं अब तक उसके महलों में
रावण से जाकर टकरायें अब वो राम नहीं।

गोपालों से मिली गोपियाँ रास रचाती है
उन्मादों के इन रिश्तों का कोई नाम नहीं।
पंचाली को जकड़ रखा पापी दुर्योधन ने
अर्जुन का पुरुषत्व दिखाता कोई काम नहीं।

झूठ इबादत, बदी बंदगी धोखा अर्चन है
काबा-काशी इसके आगे चारो धाम नहीं।

Read More  Hindi Poem of Bashir Badra “Khuda hum ko esi khudai na de”,”ख़ुदा हम को ऐसी ख़ुदाई न दे” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.