Hindi Poem of Bharat Bhushan Aggarwal “Parinati“ , “परिणति” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

परिणति
Parinati

उस दिन भी ऐसी ही रात थी।
ऐसी ही चांदनी थी।
उस दिन भी ऐसे ही अकस्मात्,
हम-तुम मिल गए थे।

उस दिन भी इसी पार्क की इसी बेंच पर बैठ कर,
हमने घंटों बाते की थीं-
घर की, बाहर की, दुनिया भर की।

पर एक बात हम ओठों पर न ला पाए थे
जिसे हम दोनों,
मन ही मन,
माला की तरह फेरते रहे थे।

आज भी वैसी ही रात है,
वैसी ही चांदनी है।
आज भी वैसे ही अकस्मात्,
हम-तुम मिल गए हैं।

आज भी उसी पार्क की उसी बेंच पर बैठकर,
हमने घंटों बातें की हैं-
घर की, बाहर की, दुनिया भर की।

Read More  Hindi Poem of Bihari Lal Chaube “Jake liye ghar aai ghighaya, “जाके लिए घर आई घिघाय ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

पर एक बात हम ओठों पर नहीं ला पाए हैं,
जिसे हम दोनों-
मन ही मन,
माला की तरह फेरते रहे हैं।

वही रात है,
वही चांदनी है।
वही वंचना की भूल-भुलैया है।

पर इस एक समानता को छोडकर,
देखो तो-
आज हम कितने असमान हो गए हैं।
पर नहीं,

अभी एक समानता और भी है,
आज हम दोनों जाने की जल्दी में है,
तुम्हारा बच्चा भूखा होगा,
मेरी सिगरेटें खत्म हो चुकी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki