Hindi Poem of Bhawani Prasad Mishra “  Mujhe afsos he“ , “मुझे अफ़सोस है” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

मुझे अफ़सोस है

 Mujhe afsos he

 

या कहिए मुझे वह है

जिसे मैं अफ़सोस मानता रहा हूँ

क्योंकि ज़्यादातर लोगों को

ऐसे में नहीं होता वह

जिसे मैं अफ़सोस मानता रहा हूँ 

मेरा मन आज शाम को

शहर के बाहर जाकर

और बैठकर किसी

निर्जन टीले पर

देर तक शाम होना

देखते रहने का था

कारण-वश  और क्या कहूँ

सभा में जाने की विवशता को

मैं शाम को

शहर के बाहर

नहीं जा पाया

न चढ़ पाया

इसलिए किसी टीले पर

देख नहीं सका

होती हुई शाम

Read More  Hindi Poem of Maithili Sharan Gupt “”,Kushalgati “ कुशलगीत ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

और इसके कारण

जैसा लग रहा है मन को

उसे मैं अब तक

अफ़सोस ही कहता रहा हूँ

लोगों को

एक तो ऐसी

इच्छा ही नहीं होती

होती है तो

उसके पूरा न होने पर

उन्हें कुछ लगता नहीं है

या जो लगता है

उसे वे अफ़सोस

नहीं कहते

मैं आज विजन में

किसी टीले पर चढकर

देर तक

होती हुई शाम नहीं देख पाया

जाना पड़ा एक सभा में

इसका मुझे अफ़सोस है

या कहिए

मुझे वह है

जिसे मैं

अफ़सोस मानता रहा हूँ!

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki