Hindi Poem of Bhawani Prasad Mishra “ Sneh shapath“ , “स्नेह-शपथ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

स्नेह-शपथ

 Sneh shapath

 

हो परिचित या परिचय विहीन;

तुम जिसे समझते रहे बड़ा

या जिसे मानते रहे दीन;

यदि कभी किसी कारण से

उसके यश पर उड़ती दिखे धूल,

तो सख़्त बात कह उठने की

रे, तेरे हाथों हो न भूल ।

मत कहो कि वह ऐसा ही था,

मत कहो कि इसके सौ गवाह;

यदि सचमुच ही वह फिसल गया

या पकड़ी उसने ग़लत राह —

तो सख़्त बात से नहीं, स्नेह से

काम ज़रा लेकर देखो;

अपने अन्तर का नेह अरे,

देकर देखो ।

कितने भी गहरे रहें गर्त,

Read More  Hindi Poem of Adam Gondvi “Ghar me thande chulhe par agar khali patili he“ , “घर में ठंडे चूल्हे पर अगर खाली पतीली है ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

हर जगह प्यार जा सकता है;

कितना भी भ्रष्ट ज़माना हो,

हर समय प्यार भा सकता है;

जो गिरे हुए को उठा सके

इससे प्यारा कुछ जतन नहीं,

दे प्यार उठा पाए न जिसे

इतना गहरा कुछ पतन नहीं ।

देखे से प्यार भरी आँखें

दुस्साहस पीले होते हैं

हर एक धृष्टता के कपोल

आँसू से गीले होते हैं ।

तो सख़्त बात से नहीं

स्नेह से काम ज़रा लेकर देखो,

अपने अन्तर का नेह

अरे, देकर देखो ।

तुमको शपथों से बड़ा प्यार,

तुमको शपथों की आदत है;

है शपथ ग़लत, है शपथ कठिन,

Read More  Hindi Poem of Gopal sing Nepali “Himalaya ne pukara”,”हिमालय ने पुकारा” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

हर शपथ कि लगभग आफ़त है;

ली शपथ किसी ने और किसी के

आफ़त पास सरक आई,

तुमको शपथों से प्यार मगर

तुम पर शपथें छाईं-छाईं ।

तो तुम पर शपथ चढ़ाता हूँ:

तुम इसे उतारो स्नेह-स्नेह,

मैं तुम पर इसको मढ़ता हूँ

तुम इसे बिखेरो गेह-गेह ।

हैं शपथ तुम्हारे करुणाकर की

है शपथ तुम्हें उस नंगे की

जो भीख स्नेह की माँग-माँग

मर गया कि उस भिखमंगे की ।

हे, सख़्त बात से नहीं

स्नेह से काम जरा लेकर देखो,

अपने अन्तर का नेह

अरे, देकर देखो ।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki