Hindi Poem of Budhinath Mishra “ Nach Gujariya Nach”,”नाच गुजरिया नाच !” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

नाच गुजरिया नाच !

 Nach Gujariya Nach

नाच गुजरिया नाच!

कि आई कजरारी बरसात री!

सतरंगे सपनों में झूमी

आज अन्हरिया रात री!

गरज-लरज बरसे रे! जवानी में

जब बौराया बादल

मिटी प्यास क्या नहीं पपीहे तेरी?

ले पी-पी पागल ।

पिघल-पिघल धुल गया

जब दुख का सारा काजल

शरमा मत, फहरा ले आज तू

अपना हरियाया आँचल ।

रुनुक-झुनुक रुनझुन की लय पर

थिरके तेरे गात री!

थिरक गुजरिया थिरक

कि आई कजरारी बरसात री!

जिस प्यासे को तृप्त न कर पाया

जग का कोई सागर

कर दे उसको बेसुध इक पल में

Read More  Hindi Poem of Divik Ramesh “Hamara kabutar”,हमारा कबूतर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

उलीच मधु की गागर ।

तड़प-तड़प रह जाए जो देखे

तुझको तेरा ही नागर

इतरा ले बन जाए आज

यह हरसिंगार सपनों का घर ।

धिनक-धिनक ताधिन्

मृदंग पर फुदके कल का प्रात री!

फुदक गुजरिया फुदक

कि आयी कजरारी बरसात री ।

सिहर-सिहर जब वही पुरबिया

लहराई धरती सारी

चली तुनककर कहाँ अरी ओ!

जब मेरी आई बारी ।

बिखरा दे कुछ किरण ख़ुशी की

गली-गली क्यारी-क्यारी

नाचें बन के मोर-मोरनी

तू पगली कोयल गा री!

छनन-छनन छम्-छम् से

छलके रंगों के स्वर सात री!

छलक गुजरिया छलक

कि आई कजरारी बरसात री!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki