Hindi Poem of Divik Ramesh “Nahi jante kese”,”नहीं जानते कैसे” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

नहीं जानते कैसे

 Nahi jante kese

नहीं जानते कैसे

पर आ जाता है तराशना

समय के साथ-साथ

होकर शिल्पकार।

दूर-दूर तक नहीं दिखतीं जहां संभावनाएं

उन्हीं शिलाओं में

कर लिया करते हैं अंकुरित हजारों हजार मूर्तियां जीवन्त।

नहीं जानते कला है या तकाज़ा समय का

चाहें तो उभार लिया करते हैं

पथराए रिश्तों तक से

मनचाही आत्मीय गतिशीलताएं।

निकाल लिया करते हैं जैसे

सैंकड़ों मीठी नदियां

मथकर समुन्द्रों का खारापन।

अब तो खुल गया न रहस्य पूरा।

रहो शिला या पत्थर

वह दायरा तुम्हारा है

मुझे तो तराशना है

Read More  Hindi Poem of Amitabh Bachchan “ Mujhe irshsya ha mahanayako se  “ , “मुझे ईर्ष्या है महानायकों से” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

मानों बुरा या भला।

अब तक जो कहा सिद्धांत कहो

व्यवहार में तो

किसी का बाप तक नहीं कर सका ऐसा

खासकर हम जैसों का।

जो खुद ही बना दी गई हो वस्तु

तराशने की

क्या तराशेगा वह

उगा कर भी क्या उगा लेगा वह?

देकर भी क्या दे देगा वह?

डाला जाता रहेगा वह एक पिट्ठू या पिटी हुई वोट की तरह।

और निकलने वाले निकलते रहेंगे

राजा-महाराजाओं की तरह।

सच कहा तो सुलगने क्यों लगी भाई! मतलब भाई साहब!

देखा, बात अब गद्य हो चली है।

लौटता हूं कविता पर।

Read More  Hindi Poem of Sahir Ludhianvi “Tumhari nazar kyo khafa ho gai“ , “तुम्हारी नज़र क्यों खफ़ा हो गई” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

तो कह रहा था

सुनना जी ज़रा लगाकर ध्यान

ज़रा गाना सामूहिक गान

देता हूं टेक

रहो शिला या पत्थर

वह दायरा तुम्हारा है

हमें तो तराशना है

मानो बुरा या भला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki