Hindi Poem of Divik Ramesh “Pustak”,”पुस्तक” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

पुस्तक

 Pustak

मुझको तो पुस्तक तुम सच्ची

अपनी नानी \/ दादी लगती

ये दोनों तो अलग शहर में

पर तुम तो घर में ही रहती

जैसे नानी दुम दुम वाली

लम्बी एक कहानी कहती

जैसे चलती अगले भी दिन

दादी एक कहानी कहती

मेरी पुस्तक भी तो वैसी

ढेरों रोज कहानी कहती

पर मेरी पुस्तक तो भैया

पढ़ी-लिखी भी सबसे ज़्यादा

जो भी चाहूँ झट बतलाती

नया पुराना ज़्यादा-ज़्यादा

एक पते की बात बताऊँ

पुस्तक पूरा साथ निभाती

छूटें अगर अकेले तो यह

झटपट उसको मार भगाती

मैं तो कहता हर मौक़े पर

Read More  Hindi Poem of Jagdish Gupt “  Khili sarso”,”खिली सरसो” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

ढेर पुस्तकें हमको मिलती

सच कहता हूँ मेरी ही क्या

हर बच्चे की बाँछे खिलती

नदिया के जल सी ये कोमल

पर्वत के पत्थर सी कड़यल

चिकने फर्श से ज्यादा चिकनी

खूब खुरदरी जैसे दाढ़ी

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki