Hindi Poem of Ghalib “Huzoor-e-shah mein ahal-e-sukhan ki aajmaish hai , “हुज़ूर-ए-शाह में अहल-ए-सुख़न की आज़माइश है” Complete Poem for Class 10 and Class 12

हुज़ूर-ए-शाह में अहल-ए-सुख़न की आज़माइश है – ग़ालिब

Huzoor-e-shah mein ahal-e-sukhan ki aajmaish hai -Ghalib

 

हुज़ूर-ए-शाह में अहल-ए सुख़न की आज़माइश है
चमन में ख़ुश-नवायान-ए-चमन की आज़माइश है

क़द-ओ-गेसू में क़ैस-ओ-कोहकन की आज़माइश है
जहां हम हैं वहां दार-ओ-रसन की आज़माइश है

करेंगे कोहकन के हौसले का इमतिहां आख़िर
अभी उस ख़स्ता के नेरवे-तन की आज़माइश है

नसीम-ए मिसर को क्या पीर-ए-कनआं की हवा-ख़वाही
उसे यूसुफ़ की बू-ए-पैरहन की आज़माइश है

वह आया बज़्म में देखो न कहयो फिर कि ग़ाफ़िल थे
शिकेब-ओ-सबर-ए-अहल-ए-अंजुमन की आज़माइश है

रहे दिल ही में तीर अच्छा जिगर के पार हो बेहतर
ग़रज़ शुस्त-ए-बुत-ए-नावक-फ़गन की आज़माइश है

Read More  Hindi Poem of Suryakant Tripathi “Nirala” “Geet Gane do Mujhe ”, “गीत गाने दो मुझे” Complete Poem for Class 10 and Class 12

नहीं कुछ सुब्हा-ओ-ज़ुन्नार के फंदे में गीराई
वफ़ादारी में शैख़-ओ-बरहमन की आज़माइश है

पड़ा रह ऐ दिल-ए-वाबस्ता बेताबी से क्या हासिल
मगर फिर ताब-ए-ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन की आज़माइश है

रग ओ पै में जब उतरे ज़हर-ए-ग़म तब देखिए क्या हो
अभी तो तल्ख़ी-ए-काम-ओ-दहन की आज़माइश है

वो आवेंगे मिरे घर वादा कैसा देखना ग़ालिब
नए फ़ित्नों में अब चर्ख़-ए-कुहन की आज़माइश है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki