जब दहर के ग़म से अमाँ न मिली हम लोगों ने इश्क़ ईजाद किया
Jab dahar ke gam se ama na mili hum logo ne ishq ijad kiya
जब दहर के ग़म से अमाँ न मिली हम लोगों ने इश्क़ ईजाद किया
कभी शहर-ए-बुताँ में ख़राब फिरे कभी दश्त-ए-जुनूँ आबाद किया
कभी बस्तियाँ बन कभी कोह-ओ-दमन रहा कितने दिनों यही जी का चलन
जहाँ हुस्न मिला वहाँ बैठ रहे जहाँ प्यार मिला वहाँ साद किया
शब-ए-माह में जब भी दर्द उठा कभी बैत कहे लिखी चाँद नगर
कभी कोह से जा सर फोड़ मरे कभी क़ैस को जा उस्ताद किया
Read More Hindi Poem of Makhan Lal Chaturvedi “Vayu , “वायु” Complete Poem for Class 10 and Class 12
यही इश्क़ बिल-आख़िर रोग बना कि है चाह के साथ बजोग बना
जिसे बनना था ऐश वो सोग बना बड़ा मन के नगर में फ़साद किया
अब क़ुर्बत-ओ-सोहबत-ए-यार कहाँ लब ओ आरिज़ ओ ज़ुल्फ़ ओ कनार कहाँ
अब अपना भी ‘मीर’ सा आलम है टुक देख लिया जी शाद किया
